डिनर में बनाएं पिज्जा पराठा

Samachar Jagat | Monday, 05 Dec 2016 05:00:01 PM
Make Pizza Paratha in dinner

जंक फूड खाने में जितना स्वादिष्ट होता है स्वास्थ्य के लिए उतना ही हानिकारक होता है। ऐसे में अपने बच्चों को जंक फूड खिलाने की बजाय आप पिज्जा पराठा बनाकर खिलाएं। पिज्जा पराठा आपके बच्चों को बहुत पसंद आएगा और वे जंक फूड खाने की जिद भी नहीं करेंगे। इसके साथ ही इससे बच्चों का स्वास्थ्य भी खराब नहीं होगा। घर पर आसानी से पिज्जा पराठा बनाया जा सकता है। पिज्जा पराठा बनाने की विधि....

ब्रेकफास्ट रेसिपी : मसाला फ्रेंच टोस्ट

सामग्री : -

गुथा हुआ आटा
घी

टॉपिंग के लिए सामग्री :-

पत्ता गोभी बारीक़ कटी हुई
शिमला मिर्च बारीक़ कटी हुई
गाजर बारीक़ कटी हुई
टमाटर बारीक़ कटे हुए
टोमेटो सॉस
चीज़
नमक स्वादानुसार।

ब्रेकफास्ट में बनाएं दही सैंडविच

विधि :-

गुथे हुए आटे से थोडा मोटा पराठा बेल लें और उसे तवे पर थोडा हल्का सेक लें।

फिर पराठे को तवे से उतार कर उसमें थोडा सा टोमेटो सॉस लगा दें।

इसके बाद बारीक़ कटी सभी सब्जियां डाल दें और ऊपर से चीज़ कस कर डाल दें और नमक बुरक दें।

फिर तैयार पराठा पिज़्ज़ा को तवे पर मध्यम आंच पर ढ़क कर थोड़ी देर और सेक लें। टेस्टी पराठा पिज़्ज़ा बनकर तैयार है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

इन रेस्टोरेंट में जाकर तैरते हुए लें खाने का मजा

यहां आकर कई तरह के वाटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं आप

बारहसिंगों का प्राकृतिक घर है मणिपुर



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.