होली पर बनाएं रंग-बिरंगी गुझिया

Samachar Jagat | Friday, 10 Mar 2017 11:32:46 AM
Make Colorful Gujiya on Holi

आपने आज तक अपने घर में होली पर गुझिया बनाई होंगी, इस बार आप साधारण गुझिया बनाने के बजाय होली पर रंगीन गुझिया बनाएं ये देखने में बहुत ही अच्छी लगती हैं और आसानी से बनकर तैयार हो जाती हैं। आइए आपको बताते हैं रंगीन गुझिया बनाने की विधि......

वर्कआउट के बाद खाएं प्रोटीन युक्त स्पाइस्ड फ्रूट सीरियल ब्रेकफास्ट

सामग्री :-

मैदा - 1 कप
सूजी - 1 कप
चीनी - 1 कप
मावा - 250 ग्राम भुना हुआ
इलायची पाउडर - 2 चम्मच
लाल रंग - 2 चुटकी
हरा रंग - 2 चुटकी
तेल

उड़द दाल विथ पनीर

विधि :-

सबसे पहले एक बर्तन में थोडा सा तेल गर्म करें और उसमें मावा व चीनी डाल कर सूखने तक भुनें।

इसके बाद इसमें इलायची मिलाएं। एक तिहाई सूजी व मैदा लेकर इसमें मोयन डालें और आटा गूंथकर तैयार कर लें।

एक तिहाई मैदा और सूजी में भी मोयन डालें और साथ ही इसमें लाल रंग डाल दें और आटा गूंथ लें।

अब बची हुई सूजी और मैदा में मोयन और हरा रंग डालकर आटा गूंथ लें।

सफेद, हरे और लाल आटे से लोइयां बनाकर उनकी अलग-अलग रोटियां बेल लें।

अब सफेद रोटी पर घी लगाकर इसमें लाल रोटी रखें और लाल रोटी पर घी लगाकर इसमें हरी रोटी की परत रखें।

इनका रोल बनाकर इन्हें टुकड़ों मे काट लें और एक रोटी बेल लें। अब इसमें गुझिया का मसाला भर कर गुझिया बना लें।

इन्हें घी या तेल में तल लें होली पर मेहमानों के लिए रंगीन गुझिया बनकर तैयार हैं।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

विवाह में हो रही है देरी तो 5 बुधवार करें ये उपाय

उबलते दूध का उफान आपकी जिंदगी में ला सकता है तूफान

12 मार्च को है होली, जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.