नाश्ते में बनाएं ब्रेड स्लाइस समोसा

Samachar Jagat | Friday, 09 Dec 2016 08:10:01 AM
Make bread slices samosas in breakfast

आप सुबह के नाश्ते में ब्रेड स्लाइस समोसा बना सकती हैं , ब्रेड स्लाइस समोसा आसानी से बनकर तैयार हो जाता है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। आइए आपको बताते हैं ब्रेड स्लाइस समोसा बनाने की विधि...

मसाला फ्रेंच टोस्ट

सामग्री :-

ब्रेड स्लाइस - 6
आूल - 2 उबले हुए
प्याज -1
हरी मिर्च -2
मटर - 1/4 कप
लहसुन- एक चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - एक चम्मच
गरम मसाला पाउडर - 1/4 चम्मच
धनिया पाउडर
मैदा - 2 चम्मच
धनिया पत्ती
तेल
नमक स्वादानुसार

इडली मंचूरियन

विधि :-

सबसे पहले आलू उबालकर छील लें अब इन्हें मैश करके इनमें उबले हुए मटर मिला दें। एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें कटी हुई प्याज, लहसुन और हरी मिर्च डालें, एक मिनट तक इन सभी को भूनें।

अब इसमें मैश किया हुआ आलू, मटर डालें और ऊपर से इसमें धनिया पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर मिलाएं।

ऊपर से इसमें धनिया पत्ती डालें, मैदा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें, अब ब्रेड स्लाइस को चारों किनारों से काट लें।

इस ब्रेड स्लाइस के ऊपर आलू का मिश्रण भरकर किनारों पर मेंदा का पेस्ट लगाकर इसे तिकोना बंद बर कर दें।

इन सबको इसी तरह से बनाकर तैयार कर लें अब कढ़ाई में तेल गरम करें और इसमें ब्रेड स्लाइस डालकर धीमी आंच पर इसे सेक लें।

जब ये अच्छी तरह से फ्राई हो जाए तो इसे बाहर निकालकर सॉस के साथ सर्व करें।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

क्या आपकी कुंडली में है गजकेसरी योग

भगवान गणेश ने क्यों दिया गीता का उपदेश

भगवान कृष्ण ने क्यों किया कर्ण का अंतिम संस्कार

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.