लौकी पालक के स्वादिष्ट पराठे

Samachar Jagat | Sunday, 21 May 2017 10:39:24 AM
loki palak paratha

आपने पालक के पराठे तो कई बार बनाए होंगे लेकिन लौकी पालक के मिक्स पराठे शायद ही बनाए हों। ये पराठे लौकी, पालक और उबले आलू से तैयार किए जाते है। इसमें ढेर सारे मसाले भी होते हैं जो इन पराठों को स्वादिष्ट बना देते हैं। पालक-लौकी के पराठों को आसानी से बनाया जा सकता है। इन पराठों को बनाने की विधि इस प्रकार है.....

अरबी के पत्तों के पकौड़े

सामग्री :-

गेहूं का आटा- 1-1/2 कप  
लौकी- 1 कप  
पालक- 1 कप
उबला आलू- 2
लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
धनिया पावडर- 1 चम्मच  
काली मिर्च पावडर- 1/4 चम्मच  
हींग- चुटकीभर  
अजवाइन- 1 चम्मच  
नमक- स्वादअनुसार

कच्चे आम का पना

विधि -

सबसे पहले आलू को उबाल कर छील लें, फिर इसे मसल लें। पालक धोकर बारीक काटें, लौकी को छीलकर घिस लें।

एक बड़ा कटोरा लें, उसमें सभी सामग्रियां मिला लें। लौकी में से जो पानी निकले उसी से आटा गूथ लें।

जब आटा गुथ जाए तब उसकी छोटी-छोटी लोई तोड़ कर पराठे बनाएं।

तवे पर तेल लगा कर पराठो को दोनों ओर सकें । आपके लौकी पालक के पराठे बनकर तैयार हैं। इन्हें चटनी और दही के साथ सर्व करें।

READ MORE :-

वनीला आइसक्रीम चिक्की

खीरे का जूस

रंग-बिरंगा आइसक्रीम शेक

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.