घर पर बनाएं कुल्फी

Samachar Jagat | Tuesday, 16 May 2017 09:53:15 AM
Kulfi Make at home

गर्मी का मौसम है ऐसे में बच्चे हों या बडे़ सभी का मन कुल्फी खाने का करता है। दूध से बनी कुल्फी बहुत स्वादिष्ट होती ही है। कुल्फी बाजार से खरीदने के बजाय आप घर पर भी तैयार कर सकती हैं। ये आसानी से बनकर तैयार हो जाती है। इसे जमने में थोड़ा समय लगता है। इसलिए इसे खाने से एक दिन पहले ही तैयार करके जमने के लिए रख देना चाहिए। कुल्फी बनाने की विधि.....

रवा केसरी

सामग्री :-

दूध - 2 कप
कंडेंस्ड मिल्क - आधा कप
दूध पाउडर - एक चौथाई कप
इलायची - आधा छोटा चम्मच
पिस्ता और बादाम के टुकड़े

ऐप्रिकॉट आइसक्रीम

विधि :-

एक बर्तन में सभी सामग्रियों को डालकर मध्यम आंच में उबलने के लिए रखें।

इसके बाद इसे आंच धीमी करके 20-25 मिनट तक या मिश्रण के गाढ़ा होने तक पकाएं।

मिश्रण को ठंडा होने दें। फिर इस मिश्रण को 4 अलग-अलग कुल्फी मोल्ड में डालकर फ्रीजर में 7-8 घंटे के लिए जमने के लिए रख दें।

तय समय के बाद मोल्ड को बाहर निकालकर कुछ देर के लिए रखें। कुल्फी मोल्ड से निकालें और काटकर सर्व करें।

READ MORE :-

वनीला आइसक्रीम चिक्की

खीरे का जूस

रंग-बिरंगा आइसक्रीम शेक

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.