कश्मीरी गोभी की सब्जी

Samachar Jagat | Sunday, 05 Mar 2017 07:34:01 AM
Kashmiri gobi ki sabji

गोभी की सब्जी तो आपने कई बार बनाई होगी, हम आपको यहां कश्मीरी गोभी बनाना बता रहे हैं। ये साधारण गोभी की सब्जी से अलग होती है। वहीं इसका स्वाद भी बहुत ही लाजबाव होता है। आइए आपको बताते हैं कश्मीरी गोभी बनाने की विधि....

वेज मैंचो सूप

सामग्री :-

फूल गोभी - 1
लहसुन की कलियां - 5
हींग - एक चुटकी
जीरा - आधा चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च - दो
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
इलायची - दो छोटी
बड़ी इलायची - एक
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
धनिया पाउडर - एक चम्मच
टमाटर प्यूरी - एक बड़ा चम्मच
तेल - 10 चम्मच
नमक स्वादानुसार

इन पांच चीजों को घर में रखने से चमक उठेगी आपकी किस्मत

विधि :-

कश्मीरी फूल गोभी बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर कढाई रखें और इसमें तेल डालें। जब तेल गरम हो जाए तो इसमे कटी हुई गोभी डालकर इसे अच्छे से फ्राई कर लें।

जब गोभी सुनहरी हो जाए तो इसे किसी बर्तन में बाहर निकाल लें और कढाई में दो चम्मच तेल डालकर इसमें जीरा, लहसुन, सूखी लाल मिर्च, हल्दी, हरी इलायची, बड़ी इलायची डालें।

जब ये मसाला भुन जाए तो इसमें टमाटर प्यूरी और थोड़ा सा पानी डालकर पकाएं। अंत में इसमें एक चुटकी हींग, नमक और फ्राइड गोभी डालें।

इसे धीमी आंच पर कुछ देर के लिए पकने दें। कश्मीरी गोभी बनकर तैयार है, इसे हरे धनिए से गार्निश करके सर्व करें।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

विवाह में हो रही है देरी तो 5 बुधवार करें ये उपाय

उबलते दूध का उफान आपकी जिंदगी में ला सकता है तूफान

अगर आपकी कुंडली में है ये योग तो आप हैं बहुत खास

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.