पेठे के लड्ड़ू

Samachar Jagat | Wednesday, 17 May 2017 03:43:30 PM
how to make petha laddu

मिठाइयां भला किसे पसंद नहीं होती मिठाइयों मे एक मिठाई पेठा है। पेठा बहुत ही स्वादिष्ट होता है। लेकिन जब कभी आप इससे ऊब जाएं, तो पेठे के लड्डू बनाइए, ये आपको बेहद ज़ायकेदार  लगेंगे। आइये जानतें हैं इसे बनाने की विधि। 

आवश्यक सामग्री

मावा - 200 ग्राम (1 कप)
पेठा - 200 ग्राम 
इलाइची - 4 से 5
काजू - 10 से 12
पिस्ते - 10 से 12
नारियल बुरादा - ⅓ कप

बनाने की विधि -

पैन में मावा डालिये और गैस जलाकर मावा को लगातार चलाइये। अब  मावा का रंग बदलने तक और घी को इस से अलग होने तक इसे भूनते रहिये। मावा भुन जाने पर गैस को बंद कर दीजिए और भुने मावा को एक बड़े प्याले में निकाल लीजिए ताकि यह जल्दी से ठंडा हो जाए। 

इसके बाद पेठे को एक प्लेट में कदुकस कर लीजिये। फिर एक-एक करके मेवे काट लीजिए। सभी प्रकार के मेवे जैसे पिस्ता, काजू आदि लीजिये। प्रत्येक काजू के 6 से 7 टुकड़े कर लीजिए और पिस्तों को बारीक-बारीक पतला काट लीजिए. छोटी इलाइची को भी छीलकर कूटकर पाउडर बना लीजिए। 

मावा के थोड़ा सा ठंडा होने के बाद, इसमें बारीक पीसा हुआ पेठा, काजू और इलाइची पाउडर डाल दीजिए। साथ ही थोड़े से पिस्ते गार्निंशिंग के लिए छोड़कर बाकी पिस्ते भी डाल दीजिए।  सारी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलने तक मिक्स कर लीजिए। लड्ड़ू बनाने के लिए आपका मिक्सचर तैयार है। 

इसके बाद इस मिक्सचर को हाथ में ले कर इसे गोल करते हुए मध्यम साइज का लड्ड़ूबना लीजिए। लड्ड़ू को नारियल के बुरादे से कवर कर के हाथों से गोल करके प्लेट में रख दीजिए।  सारे लड्ड़ू बिल्कुल इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिए। 

प्रत्येक लड्ड़ू के ऊपर 1 से 2 पिस्ते लगाकर इनकी गार्निशिंग कर दीजिए. बेहद उम्दा पेठे के लड्ड़ू ए तैयार हैं। आप अपने परिवारजनों के साथ इसका आनंद ले सकते हैं।  जितने ये देखने में अच्छे लग रहे हैं, खाने में उससे भी बेहतरीन है। आप इन लड्ड़ू को फ्रिज में रखकर 8 से 10 दिन तक खा सकते हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.