ब्रेकफास्ट रेसिपी : मूली के पराठे

Samachar Jagat | Saturday, 10 Dec 2016 08:46:01 AM
How to make Muli Paratha

सर्दी के मौसम में भरपूर मात्रा में मूली आती है, आप मूली का उपयोग सलाद, सब्जी बनाने के साथ ही पराठे बनाने में भी कर सकती हैं। मूली के पराठे बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं। आप सुबह के नाश्ते में इन्हें बना सकती हैं। आइए आपको बताते हैं मूली के पराठे बनाने की विधि....

नाश्ते में बनाएं ब्रेड स्लाइस समोसा

सामग्री :-

गेहूं का आटा - 500 ग्राम
मूली - 5 कद्दू कस की हुई
हरी मिर्च - 3 बारीक़ कटी हुई
अदरक का पेस्ट - 1 चम्मच
लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
हरी धनिया पत्ती - 1 कप बारीक़ कटी हुई
तेल
नमक स्वादानुसार

मसाला फ्रेंच टोस्ट

विधि :-

सबसे पहले कद्दूकस की हुई मूली में नमक मिलाकर करीब 20 मिनट के लिए रख दें।

इससे मूली के अंदर का सारा पानी बाहर आ जाएगा, पराठे बनाने के लिए आटा गूंथकर तैयार कर लें।

अब मूली को हाथों से अच्छी तरह से दबाकर पानी निकाल दें।

इसके बाद मूली में लहसुन का पेस्ट, अदरक, धनिया पत्ती, मिर्च पाउडर और कटी हुई हरी मिर्च मिलाकर पराठे का भरावन तैयार कर लें।

आटे की लोई को बेलकर थोड़ा सा भरावन इसके अंदर रखें और धीरे से पराठे को बेलें।

अब मध्यम आंच पर तवा गरम करके पराठा दोनों तरफ से अच्छी तरह सेक लें। मूली के पराठे को सॉस या हरे धनिए की चटनी के साथ सर्व करें।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

क्या आपकी कुंडली में है गजकेसरी योग

भगवान गणेश ने क्यों दिया गीता का उपदेश

भगवान कृष्ण ने क्यों किया कर्ण का अंतिम संस्कार

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.