गुजराती अमिरी खमन

Samachar Jagat | Thursday, 18 May 2017 10:29:44 AM
Gujarati Amiri Khaman

अमिरी खमन गुजरात की मशहूर डिश है, इसे ढोकले से तैयार किया जाता है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसे आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है। क्योंकि ढोकला पहले से ही तैयार होता है इसलिए इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। चलिए आपको बताते हैं अमिरी खमन बनाने की विधि.....

रवा केसरी

सामग्री :-

खमन ढोकला - 20
लहसुन - 2 चम्मच बारीक कटा
हरी मिर्च - 2 बारीक कटी
हींग - 1/4 छोटी चम्मच
पिसी चीनी - 2 बड़े चम्मच
अनारदाने - 2 बड़े चम्मच
नारियल - 2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया
सेव नमकीन - 2 बड़े चम्मच
हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच बारीक कटा
करी पत्ते - 6 से 7
राई - 2 छोटे चम्मच
तेल - एक बड़ा चम्मच

ऐप्रिकॉट आइसक्रीम

विधि :-

सबसे पहले ढोकले को हल्के हाथों से मसलकर इसका चूरा बना लें। फिर कड़ाही में तेल डालकर गैस पर गर्म करें, अब गर्म तेल में राई और करी पत्ते डालकर फ्राई करें।

जब राई तड़कने लगे तो इसमें लहसुन और हींग डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें।

लहसुन का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो गैस बंद कर दें, अब लहसुन के तड़के को ढोकले के चूरे में डालकर मिलाएं।

फिर ढोकले में चीनी, अनारदाने, हरी धनिया और नारियल डालकर सभी को अच्छी तरह मिला लें।

अमिरी खमन बनकर तैयार है, इसमें सेव नमकीन डालकर मिलाएं और सर्व करें।

READ MORE :-

वनीला आइसक्रीम चिक्की

खीरे का जूस

रंग-बिरंगा आइसक्रीम शेक

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.