दिवाली पर मेहमानों को जरूर खिलाएं बालूशाही

Samachar Jagat | Friday, 28 Oct 2016 03:47:03 PM
Guests must feed on Diwali balushahi

इस दिवाली आपके घर पर शायद बहुत से महमान आएं इसलिये इस खुशी के मौके पर उन्हें अपने हाथों दृारा बालूशाही मिठाई बना कर खिलाना न भूलें।
बालूशाही मिठाई काफी टेस्टी होती है और यह उत्तर भारत में काफी ज्यादा प्रसिद्ध भी है। आइये जानते हैं बड़ी ही सरल तरीके से बनाई जाने वाली बालूशाही मिठाई बनाने की विधि को।

सामग्री- मैदा  250 ग्राम, घी - 50 ग्राम वनस्पति / डालडा - 100 ग्राम, पकाने वाला सोडा - 1/4 छोटा चम्मच

चाशनी के लिए - चीनी -3/4 किलो पानी, -2 कप, दूध - 4 बड़े चम्मच, इलायची पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच, खाने वाला कपूर, - एक चुटकी

बनाने की विधि - मैदे को छान लें और किनारे रखें।  एक बर्तन में डालडा, सोडा और घी डाल कर अच्छी तहर से 10 मिनट तक मसल लें।  फिर इसमें मैदा मिलाएं और हाथों से दुबारा मसलें।  अब इसमें थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुए मुलायम आटा गूथें।  अब आटे को 15 मिनट के लिये छोड दें।  इसके बाद आटे को छोटे छोटे नींबू के साइज के बॉल बनाएं। इसे बीच में दबा कर चपटा कर दें।

कढाई में तेल गरम करें, उसमें 4-5 बादुशा डाल कर धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। इसे दोंनो ओर पकाएं।  अब हम सीरप तैयार करेंगे। जिसके लिये पैन में पानी और शक्कर मिला कर उबालें। एक पैन लीजिये, उसमें शक्कर और पानी मिलाइये।  इसे उबालिये और फिर उसमें थोड़ा सा दूध भी मिलाइये। इससे शक्कर में जमी हुई गंदगी बाहर निकलेगी। उसे छानकर निकाल लीजिए। अब सीरप को उबालिये और उसे चेक कीजिये।

 जब यह गाढ़ा होना शुरु हो जाए तब इसमें इलायची पावडर और कपूर मिक्स करें। फिर इन्हें चाश्नी में डालें और उसमें 5-7 मिनट तक रखें।  फिर इन्हें एक प्लेट पर निकालें और इसकी चाश्नी को सूखने दें।  अगर जरुरत हो तो इसे घिसे नारियल से गार्निश करें और सर्व करें।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.