गट्टा पुलाव

Samachar Jagat | Wednesday, 17 May 2017 12:38:34 PM
Gatta pulaav

आज हम आपको बताने जा रहे है गट्टा पुलाव बनाने की विधि के बारे में। 

: सामग्री

गट्टा बनाने के लिये
तेल - 2 बड़े चम्मच
बेसन - 1 कप
दही - 2-3 चम्मच
अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच

नमक स्वादानुसार
लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
धनियां - एक चम्मच
गरम मसाला आवश्यकतानुसार 

रवा केसरी

: पुलाव के लिए
घी - 2-3 चम्मच
बासमती चावल - 1 कप

प्याज़ - 2 बारीक कटा हुआ
जीरा - आधा छोटी चम्मच
हरी मिर्च - 1-2 लम्बाई में कटे हुए लीजिये
अदरक - 1 इंच का लम्बा टुकड़ा बारीक कटा या कद्दूकस करा हुआ
काली मिर्च - 8,10
लोंग - 4
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
दाल चीनी - 1 छोटा टुकड़ा
बड़ी इलाइची - 2
हरा धनियां 2 चम्मच
तेज पत्ता - 2
नमक स्वादानुसार

ऐप्रिकॉट आइसक्रीम

: विधि
सबसे पहले चावल को साफ करके धो अच्छे से धो लें, और इन्हें करीब 1 घंटे के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दे। दी गई समय सीमा समाप्त होने के बाद इन्हें धोकर पानी निकाल ले। अब कुकर में चावल डालकर उसमें चावल की मात्रा का दुगुना पानी डाले और नमक डालकर एक सीटी तक पकने दे। अब गैस बंद कर कुकर से हवा निकाल दिजिए। आपके चावल तैयार हो गए होंगें। 

वनीला आइसक्रीम चिक्की

: गट्टा बनाने की विधि- 

बेसन को छान ले और सभी मसाले इसमें डाले और दही, थोड़ा तेल डालकर अच्छे से मिला ले। इस मिश्रण को पानी की सहायता से नरम आटा गूथ ले, जिसे चार, पांच भागो में बांटकर दोनो हाथो से लंबे लंबे रोल बना लिजिए। 

अब गैस पर एक बर्तन में पानी गर्म होने के लिए चढ़ा दे। पानी की मात्रा आप उतनी लिजिए जिसमें बेसन के बनाए गए रोल पूरी तरह से डूब जाएं। अब पानी में उबाल आने के पर इसमें बनाएं गए बेसन के रोल उबलने के लिए डाल दे। 12-15 मिनिट तक तेज गैस पर उबलने दीजिए। रोल उबलने पर गैस बंद कर दिजिए और इन्हें ठंडा होने के लिए छोड़ दे। ठंडे होने के बाद आप इन्हें चाकू की मदद से आधा से 1 सेमी. पतले गट्टे काट लीजिए।

उसके बाद लौंग, काली मिर्च और इलाइची के दाने छील कर दरदरा कूट ले। एक कढ़ाई में घी डाल कर गैस पर गर्म होने के लिए रख दे। घी में जीरा डाल दाले, जीरा भुनने के बाद, तेज पत्ता, दरदरा कूटा हुआ मसाला डालकर हल्का सा भूने, बारीक कटा हुआ प्याज़ डालिए सुनहरा होने तक भूनिए फिर हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल कर 1 मिनट तक भूने। 

अब गट्टे डाल कर 5 मिनट तक भूने। अब इन गट्टों में पके हुए चावल डालकर मिलाइए, गैस बन्द कर दीजिए। लिजिए तैयार है गट्टा पुलाव।

source - google

खीरे का जूस

रंग-बिरंगा आइसक्रीम शेक

लीची-लेमनेड ड्रिंक

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.