फालूदा आइसक्रीम

Samachar Jagat | Sunday, 16 Apr 2017 09:47:48 AM
Faluda ice cream

गर्मियों के मौसम में ठंड़ी चीजे खाना सब पसंद करते हैं। कभी मन करता है ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाने का तो कभी शेक, फालूदा खाने का मन करता है। वैसे तो लोग बाजार जाकर फालूदा खाना पसंद करते हैं लेकिन फालूदा आइस्क्रीम शेक को घर पर भी बनाया जा सकता है। ये आसानी से बनकर तैयार हो जाती है। फालूदा आइसक्रीम शेक बनाने की विधि....

सामग्री :-

400 ग्राम(कॉर्न फ्लोर)
400 मिली पानी

गार्लिक फ्राइड राइस

कुल्फी के लिए सामग्री :-

500 मिली(दूध)
100 ग्राम(चीनी)
1 छोटा चम्मच(इलायची पाऊडर)
10  ग्राम(पिस्ता) कटे हुए
10 ग्राम(काजू)
1 चुटकी(केसर)


 
विधि :-
 

एक बर्तन में कॉर्नफ्लोर, पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। फिर उसे गैस पर रख दें और धीमी आंच पर पकाएं। गाढा होने पर उतार लें। एक अलग बर्तन में ठंडा पानी भर कर रखें और फिर इस मिक्सचर को फालूदा प्रेस में डालकर ठंडे पानी से भरे बर्तन के ऊपर रखें और धार बनाते हुए बिना रूके फालूदा बनाएं। फिर उन्हें निकाल कर फ्रिज में रख दें।  

पत्तागोभी का सूप

कुल्फी बनाने की विधि :-
 
एक मिल्क पैन में दूध डालें और लगातार चलाते रहें। जब दूध 1/4 हिस्सा रह जाए, उसमें शक्कर मिला दें।

फिर इसमें इलायची पाऊडर, पिस्ता, काजू और पानी में घुला हुआ केसर भी मिक्स करें और आंच से उतार लें।

दूध के ठंडा होने पर उसे कुल्फी के सांचों में भर लें और फ्रिज में रख दें।
 
2-3 घंटे के बाद सांचों को फ्रिज से निकाल लें। अब कुल्फी को प्लेट में निकाल लें और ऊपर फालूदा डाल दें। आपकी फालूदा आइसक्रीम शेक बनकर तैयार है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

माथे की लकीरों से जानें अपनी लंबी उम्र के बारे में ....

भगवान श्री कृष्ण के दिए श्राप के कारण आज भी पृथ्वी पर भटक रहे हैं अश्वत्थामा

इस शंख की पूजा करने से चमक उठेगी आपकी किस्मत

 

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.