बैंगन का अचार

Samachar Jagat | Thursday, 13 Apr 2017 09:39:43 AM
Eggplant pickle

बैंगन की सब्जी और भरता तो बनाया ही जाता है इसके साथ ही आप बैंगन का अचार भी बना सकते हैं। बैंगन का अचार खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है, इसे कई दिनों तक खाया जा सकता है, आइए आपको बताते हैं बैंगन का अचार बनाने की विधि....

जानिए! विधवा स्त्रियों को क्यों नहीं पहनने चाहिए रंगीन वस्त्र

सामग्री :-

बैंगन - आधा किलो
लाल मिर्च - एक चम्मच
जीरा पाउडर - एक चौथाई चम्मच
सरसों तेल - 2 चम्मच
सरसों के बीज - एक चम्मच
सौंफ - आधा चम्मच
जीरा - एक चम्मच
मेथी दाना - आधा चम्मच
कलौंजी - एक चौथाई चम्मच
हींग - एक चौथाई चम्मच
करी पत्ते -  15, 20
अदरक पेस्ट - 1 चम्मच
हल्दी - आधा चम्मच
धनिया - 1 चम्मच
नमक स्वादअनुसार
अमचूर - आधा चम्मच
गर्म मसाला - एक चम्मच

बजट कम है तो गर्मी की छुट्टियों में जाएं इन पांच जगहों पर

विधि :-

सबसे पहले आप एक कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें, इसके बाद इसमें सरसों के बीज, सौंफ, जीरा, मेथी, कलौंजी, हींग और करी पत्ते डालकर भून लें।

इसके बाद इसमें अदरक का पेस्ट डालें और जब ये भुन जाए तो इसमें हल्दी, धनिया, जीरा पाउडर, लाल मिर्च डालकर भूनें।

इसमें कटे हुए बैंगन डालकर अच्छे से मिलाएं ताकि हर टुकड़े पर मसाला अच्छे मिक्स हो जाए।

इसे हल्की आंच पर पकने दें, इसके बाद इसमें नमक, अमचूर और गर्म मसाला डालें और इसे फिर से मध्यम आंच पर 3 से 4 मिनट तक ढककर पकाएं।

बैंगन का अचार बनकर तैयार है, आप इसे एक सप्ताह तक खा सकती हैं।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

माथे की लकीरों से जानें अपनी लंबी उम्र के बारे में ....

भगवान श्री कृष्ण के दिए श्राप के कारण आज भी पृथ्वी पर भटक रहे हैं अश्वत्थामा

इस शंख की पूजा करने से चमक उठेगी आपकी किस्मत

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.