स्वीट डिश में बनाएं पंजाब की डोडा बर्फी

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 12:05:08 PM
Dodha Barfi

पंजाब में डोडा बर्फी बनाई जाती है, डोडा बर्फी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। वहीं स्वाद के साथ ही ये बहुत ही सेहतमंद भी होता है। इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। पंजाब की इस मिठाई का स्वादा काफी लजीज और मीठा होता है। इसे बनाना बहुत ही आसान होता है। चलिए आपको बताते हैं डोडा बर्फी बनाने की विधि....

सुबह के नाश्ते में बनाएं चने के पकोड़े

सामग्री :-

दूध - 4 कप
ताजी क्रीम - डेढ़ कप
दलिया - 3 चम्मच
चीनी - 2 कप
घी - एक बड़ा चम्मच
एक कप काजू, बारीक कुटे हुए
एक कप बादाम, बारीक कटे हुए
कोको पाउडर - 2 बड़े चम्मच
2 बड़े चम्मच पिस्ता, लंबे कटे हुए

चाइनीज़ बटर गार्लिक फ्राइड राइस

विधि :-

एक बर्तन में घी डालें, जब यह गरम हो जाए तब इसमें दलिया डालकर मध्यम आंच पर हल्का भूरा होने तक भून लें। इसे निकाल कर अलग रख लें। अब एक भारी तले की कड़ाही में दूध डालकर मध्यम आंच पर उबालें।

जब दूध उबल जाए तब इसमें क्रीम डालें और दूध गाढ़ा होने तक उबालें। इसमें करीब 40 मिनट लगेंगे। अगर दूध बर्तन में लगता है तो चम्मच से छुड़ाते रहें।

अब दूध में दलिया और चीनी डालकर मिक्स करें और 20 मिनट तक पकाएं। चम्मच से चलाते रहें ताकि दूध बर्तन की साइड में न चिपके।

अब इसमें कोको पाउडर, काजू और बादाम डालें और इसे तब तक पकाएं जब तक यह बड़ी लोई जैसा नहीं हो जाता या फिर दूध व घी नहीं छोड़ने लगता। इसमें लगभग 15 मिनट लगेंगे।

अब एक थाली में घी लगा लें और तैयार मिश्रण को इसमें फैला लें। इसके बर्फी के आकार के पीस काट लें और पिस्ता डालकर हल्के हाथ से चम्मच से दबा दें। डोडा बर्फी तैयार है, ठंडा होने के बाद इसे सर्व करें।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

सेल्फी के दीवानों के लिए अच्छी खबर, वीवो का नया स्मार्टफोन लांच

देना बैंक में इंटरव्यू कार्यक्रम घोषित 

एग्जीक्यूटिव के 500 पदों पर वेकैंसी निकली IDBI बैंक में

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.