दाल ढोकली

Samachar Jagat | Monday, 24 Apr 2017 04:10:01 PM
Dal Dhokli

दाल ढोकली एक बहुत ही स्वादिष्ट डिश होती है, ये जितनी स्वादिष्ट होती है उतनी ही पौष्टिक भी होती है। इसे आसानी से घर पर बनाकर तैयार किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं दाल ढोकली बनाने की विधि.....

दाल पूरी

सामग्री :-

अरहर की दाल - 200 ग्राम
तेल
बेसन - 1 कप
आटा - 1 कप
अजवाइन - आधा चम्मच
सूखी लाल मिर्च - आधा चम्मच
जीरा - आधा चम्मच
राई - चम्मच


हींग - दो चुटकी
हरी मिर्च - 3
नमक स्वादानुसार
हल्दी - आधा चम्मच
लाल मिर्च - आधा चम्मच
करी पत्ता - आधा चम्मच
धनिया पाउडर - आधा चम्मच
टमाटर - - 2 कटे हुए
हरा धनिया
नीबू का रस

साउथ इंडियन डिश सांभर

विधि :-

दाल ढोकली बनाने के लिए सबसे पहले अरहर की दाल को उबाल लें। इसके बाद एक बर्तन में बेसन, आटा, अजवाइन, नमक, लाल मिर्च, हल्दी और तेल डालें।

इसमें थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। इसके बाद इसकी लोई बनाकर मोटी रोटी बेल लें और इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डालकर इसे गर्म करें और इसमें सूखी लाल मिर्च, जीरा और हींग डालकर भून लें। इसके बाद इसमें कटी हुई हरी मिर्च डालें और पकने दें।

जब हरी मिर्च पक जाए तो इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर नमक डालकर मिलाएं ।

अब इसमें थोड़ा पानी डालकर मिलाएं, मसाले को 5 मिनट के लिए पकने दें, जब मसाला पक जाए तो इसमें कटे हुए टमाटर मिलाएं।

इसमें उबली हुई अरहर की दाल और तैयार ढोकली डालें, इन्हें धीमी आंच पर करीब 10 मिनट तक पकने दें।

अंत में इसमें हरा धनिया और नीबू का रस मिलाकर गरमा-गरम ढोकली सर्व करें।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

परीक्षा में सफल होने के लिए करें रामायण की इस चौपाई का जाप

जानिए कैसे हुए एक ही पिता के पुत्रों के वंश अलग-अलग

आपको यदि रात को अच्छी नींद नहीं आती तो करें ये उपाय

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.