चॉकलेट लावा केक

Samachar Jagat | Saturday, 19 Nov 2016 02:25:22 PM
Chocolate Lava Cakes

आइसक्रीम और चॉकलेट दोनों ही खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। अगर इन दोनों को एक साथ मिलाकर अगर कोई डिश बनाई जाए तो वो बहुत ही लाजबाव डिश होगी। हम आपको यहां चॉकलेट लावा केक बनाना बता रहे हैं, इसे बनाना बहुत ही आसान है आइए आपको बताते हैं चॉकलेट लावा केक बनाने की विधि....

जैसलमेरी काले चने की सब्जी

सामग्री :-

चॉकलेट - 200 ग्राम
मक्खन - 110 ग्राम
चीनी - 60 ग्राम
वैनिला एक्सट्रेक्ट - 1 चम्मच
मैदा - 30 ग्राम

वेज सूजी स्लाइस

विधि :-

सबसे पहले एक बर्तन लेकर उसमें पानी डाल दें और इसमें चॉकलेट डालकर गर्म करें। इसमें मक्खन डालकर अच्छे से मिलाएं ताकि यह पिघल जाए।

अब एक दूसरे बर्तन वनीला एसैंस और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। मिक्स होने के बाद इसमें मैदा, पिघली हुई चॉकलेट और मक्खन का मिक्सचर डालकर मिला लें।

अब कप केक के पेपर सांचों पर मक्खन लगाएं ताकि केक इस पर चिपके नहीं, इस पर थोड़ा मैदा छिड़क दें। इसमें अब केक का मिक्सचर डाल दें।

ओवन को 350°c/180°c पर प्री हीट करें और इसमें 5-10 मिनट के लिए कप केक को रखें। बेकिंग के बाद केक को सांचे से निकाल कर प्लेट में रखें और इसे चॉकलेट सिरप से गार्निश करें। वनिला आइसक्रीम के साथ इसे सर्व करें।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

पिता की भूमिका होती है अहम बच्चे के विकास में

प्रदूषण से आपको बचाने आए, बाजार में यह स्टाइलिश मास्क

तो क्या इन कारणों से महिलाएं करती है संभोग?



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.