ब्रेकफास्ट रेसिपी : चिल्ली ब्रेड

Samachar Jagat | Monday, 23 Jan 2017 08:30:03 AM
Chilli bread

आप सुबह के नाश्ते में आसानी से चिल्ली ब्रेड बना सकती हैं, ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। आइए आपको बताते हैं चिल्ली ब्रेड बनाने की विधि....

सेब का हलवा

साम्रगी :-

ब्रेड स्लाइस -  6
प्याज - 1
गाजर - 1
टमाटर - 1
शिमला मिर्च - 1
लहसुन की कली - 1
हरी मिर्च - 3
सिरका - 1 छोटा चम्मच
टौमेटो सॉस - 1 छोटा चम्मच
चिल्ली सॉस - 1 छोटा चम्मच
सोया सॉस - 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाऊडर - 1 छोटा चम्मच
नमक स्वादनुसार
तेल

मेथी पुलाव

विधि :-

सबसे पहले तवे पर ब्रेड को हल्का सुनहरा होने तक सेक लें, उसके बाद ब्रेड को क्यूब शेप में काट लें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें।

तेल गर्म होने पर इसमें लहसुन डालकर उसे अच्छी तरह भून लें। अब इसमें प्याज, गाजर और हरी मिर्च डालकर इसे 2 मिनट तक पकाएं।

इसके बाद इसमें टमाटर डालें और नर्म होने तक पकने दें। टमाटर पकने के बाद इसमें चिल्ली सॉस, सोया सॉस, टौमेटो सॉस, लाल मिर्च और नमक डालें।

इसे अच्छी तरह से चलाने के बाद इसमें शिमला मिर्च, सिरका और ब्रेड डालें और 1-2 मिनट तक पकने के बाद गैस बंद कर दें। चिल्ली ब्रेड बनकर तैयार हैं, इन्हें गरमागरम सर्व करें।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

घड़ी लगाते समय करें वास्तु के इन नियमों का पालन

जानिए! छिपकली का इंसान के शरीर पर गिरना शुभ होता है या अशुभ

ग्रह दोष से मुक्ति दिलाने में सहायक होते हैं ये पौधे



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.