डिनर स्पेशलः चाइनीज़ बटर गार्लिक फ्राइड राइस

Samachar Jagat | Thursday, 17 Nov 2016 04:35:51 PM
Butter Garlic Fried Rice

चावल को कई अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है। हम आपको बटर गार्लिक फ्राइड राइस बनाना बताएंगे। ये एक चाइनीज़ रेसिपी है और इसे बनाना बहुत ही आसान है। चावल में मक्खन और लहसुन का तड़का लगाकर फटाफट टेस्टी और हेल्दी बटर गार्लिक फ्राइड राइस बनाए जा सकते हैं। चाइनीज़ बटर गार्लिक फ्राइड राइस बनाने की विधि.....

पनीर कोल्हापुरी

सामग्री :-

चावल - दो कप पके हुए
लहसुन - 6 कलियां बारीक कटी हुईं
आधा कप हरा लहसुन बारीक कटा हुआ
एक प्याज बारीक कटा हुआ
एक बड़ी चम्मच फ्रेंच बींस बारीक कटी हुईं
आधा कप पत्तागोभी बारीक कटी हुई
एक बड़ा चम्मच लहसुन का पेस्ट
दो बड़े चम्मच मक्खन
स्वादानुसार नमक

सिंधी हलवा  
 
विधि :-

गैस पर एक कढ़ाई में मक्खन गर्म करें, इसमें लहसुन और प्याज डालकर मध्यम आंच पर एक मिनट तक फ्राई करें। अब इसमें फ्रेंच बींस, पत्तागोभी और नमक डालकर मिक्स करें।

अब पके चावल, लहसुन का पेस्ट और थोड़ा पानी छिड़ककर इन्हें मिलाएं। अब हरा लहसुन डालकर इसे मिक्स करें। फिर कढ़ाई को ढक दें और धीमी आंच पर इसे 3 से 4 मिनट तक पकाएं।

गैस को बंद करें 2 मिनट बाद चावलों को अच्छी तरह चलाएं। बटर गार्लिक फ्राइड राइस बनकर तैयार हैं, इन्हें गर्मागरम सर्व करें।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

सेल्फी के दीवानों के लिए अच्छी खबर, वीवो का नया स्मार्टफोन लांच

देना बैंक में इंटरव्यू कार्यक्रम घोषित 

एग्जीक्यूटिव के 500 पदों पर वेकैंसी निकली IDBI बैंक में

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.