ब्रेड ओट्स उपमा

Samachar Jagat | Saturday, 08 Apr 2017 09:09:41 AM
Bread oats upma

सुबह के नाश्ते में आप ब्रेड ओट्स उपमा बना सकती हैं, ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होता है। इसे खाने से पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। ब्रेड ओट्स उपमा बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। आइए आपको बताते हैं ब्रेड ओट्स उपमा बनाने की विधि....

सूजी के लड्डू

सामग्री :-

ब्रेड स्लाइस - 5,6
मसाला ओट्स - 1/2 कप
जीरा - 1 चम्मच
राई - 1/2 चम्मच
प्याज - 1 बारीक कटा हुआ
हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच
मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
करी पत्ता - 4, 5
एक चुटकी हींग
कटा हरा धनिया - 1 चम्मच
तेल - 2 बड़े चम्मच
नमक स्वादानुसार

मैसूर बोंडा

विधि :-

सबसे पहले ब्रेड को छोटे टुकड़ों में तोड़कर अलग रख लें, अब नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें और उसमें जीरा और राई डालकर फ्राई करें।

जब जीरा और राई चटखने लगे तो उसमें प्याज डालकर गुलाबी होने तक पकाएं। फिर उसमें हल्दी पाउडर, नमक, ब्रेड के टुकड़े और ओट्स डाल कर मिक्स करें।

अब उसमें मिर्च पाउडर और हल्का सा पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स करके 5 मिनट तक पकाएं।

5 मिनट बाद इसे अच्छी तरह फ्राई कर लें और कटे हरे धनिए से सजाकर गरमागरम ब्रेड ओट्स उपमा सर्व करें।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

माथे की लकीरों से जानें अपनी लंबी उम्र के बारे में ....

भगवान श्री कृष्ण के दिए श्राप के कारण आज भी पृथ्वी पर भटक रहे हैं अश्वत्थामा

इस शंख की पूजा करने से चमक उठेगी आपकी किस्मत

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.