डिनर रेसिपी : बनारसी दम आलू

Samachar Jagat | Tuesday, 06 Dec 2016 05:06:01 PM
Banarasi Dum Aloo Recipe

दम आलू कई तरीके से बनाया जा सकता है, बनारस में इन्हें कुछ अलग तरीके से बनाया जाता है। इन्हें बनारसी दम आलू के नाम से ही जाना जाता है। बनारसी दम आलू खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं। इन्हें बनाने की विधि....

सामग्री :-

छोटे आलू- 12 से 15  
तेल- फ्राई करने के लिए

ग्रेवी बनाने की सामग्री-

टमाटर- 2 कप  
लहसुन- 3 कलियां
अदरक- 1 इंच का टुकड़ा
साबुत कशमीरी मिर्च- 4
काजू- 2 चम्मच  
जीरा- 1 चम्मच  
सौंफ- 1 चम्मच  

केसरी पनीर टिक्का

अन्य सामग्री :-

इलायची- 8  
कसूरी मेथी- 1 चम्मच  
शहद- 1 चम्मच  
ताजी क्रीम- 1/4 कप
धनिया- 1 चम्मच  
बटर- 2 चम्मच  
तेल- 1 चम्मच  
नमक- स्वादअनुसार

मसाला फ्रेंच टोस्ट

विधि :-

सबसे पहले आलुओं को धोकर साफ कर लें, फिर उनमें फोर्क से थोड़े छेद करके छिलके के साथ गरम तेल में फ्राई कर दें।

ग्रेवी बनाने के लिए सभी सामग्रियों को कढाई में डालकर मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि टमाटर गल ना जाए।

फिर जब ये सामग्रियां ठंडी हो जाएं तब उन्हें ब्लेंडर में डालकर स्मूथ पेस्ट बना लें।  अब एक पैन लें, उसमें तेल और बटर गरम करें, फिर उसमें इलायची और ग्रेवी वाला तैयार पेस्ट डाल कर उबालें।

जब ग्रेवी से तेल अलग हो जाए तब उसमें आलू, कसूरी मेथी, शहद और नमक मिला कर धीमी आंच पर कुछ देर के लिए पकाएं। इसमें क्रीम और धनिया डाल कर सर्व करें।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

शिवजी का सबसे बड़ा दुश्मन था उनका ये पुत्र

जानिए! राधा के जन्म से जुड़ी ये रोचक कथा

जानिए क्यों? सोने के गहने खोना नहीं माना जाता शुभ

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.