अरबी के पत्तों के पकौड़े

Samachar Jagat | Saturday, 20 May 2017 05:10:01 PM
Arbi Ke Patte Ke Patode

अरबी के पकौड़े खाने में बहुत ही टेस्टी होते हैं। ये आम पकौड़ों की तरह ही बनाए जाते हैं। अरबी के पकौड़े बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। इन्हें आसानी से बनाया जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं अरबी के पकौड़े बनाने की विधि....

सामग्री :-

अरबी के पत्ते - 4-5
बेसन - 2 कप
1 बड़ा प्याज, कटा हुआ
7-8 लहसुन की कलियां
4 हरी मिर्च
लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर - आधा छोटा चम्मच
हल्दी - 1 चौथाई चम्मच
स्वादानुसार नमक
तलने के लिए तेल

विधि :-

सबसे पहले अरबी के पत्तों को धोकर सुखा लें, अब प्याज, लहसुन और हरी मिर्च को मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।

एक बर्तन में बेसन डालकर इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, नमक, प्याज और तैयार किया पेस्ट डालें।

अब थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें, इसके बाद धुले अरबी के पत्तों पर बेसन का गाढ़ा घोल लपेटें।

पत्तों पर बेसन लपेटकर रोल करें, फिर रोल किए गए पत्ते को गोल-गोल टुकड़ों में काट लें।

अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें, जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें रोल के टुकड़े डालकर कुरकुरे होने तक तल लें।

अरबी के पत्ते के पकौड़े बनकर तैयार हैं, इसे गर्मागर्म चटनी के साथ सर्व करें।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.