1.5 करोड़ में बिका टाइटैनिक हादसे में बची महिला का कोट

Samachar Jagat | Monday, 24 Apr 2017 06:07:34 PM
Women's quota of Titanic Incident sold in 1.5 million

इन्टरनेट डेस्क। समुद्री हादसे का शिकार हुए टाइटैनिक जहाज को लेकर आज भी लोगों में उत्सुकता बनी रहती है। जहाज से संबंधित कोई वस्तु हो या उसमें सफर करने वालें लोगों से जुड़ी वस्तु का लोगों में क्रेज बना रहता है। 

ऐसा ही टाइटैनिक जहाज की कू्र मेंबर मेबल बेनेट का फर कोट तकरीबन 1.5 करोड़ रुपए में बिका है। माना जा रहा है कि यह कोट उन्होंने हादसे के समय पहना हुआ था। वो इस हादसे से बच गई थी।

समाचारों के अनुसार शनिवार को हुई नीलामी में यह फर कोट अनुमान से दोगुनी कीमत पर बिका और इसे ब्रिटेन के संग्रहकर्ता ने खरीदी।

मेबल बेनेट ने हादसे के दौरान लाइफबोट में सवार होने से पहले खुद को बचाने के लिए पूरे शरीर को ढंकने वाला कोट पहन लिया था। इस वजह से वह टाइटैनिक हादसे में बच गईं थीं। 96 वर्ष की आयु में 1974 में उनका स्वर्गवास हो गया था।

बेनेट ने 60 के दशक के दौरान अपना यह कोट एक रिश्तेदार को दे दिया था। यह कोट नीलाम होने वाली चीजों में सबसे आकर्षक चीज थी। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.