कभी देखा है दुनिया के ये अजीबो गरीब गांव 

Samachar Jagat | Friday, 04 Nov 2016 09:22:39 AM
wired villages

गांव का नाम सुनते ही हमारे ज़ेहन में प्रकिर्तिक खूबसूरती की छवि आने लगती है। खेत खलिहान, पक्षी,नदी ,पहाड़।  वहां के लोग और खूबसूरत वादियां। लेकिन क्या कभी अपने ऐसे गांव के बारे में सुना है जो अपने अजीबो गरीब कारणों क्र लिए फेमस हो। हम आपको बताएंगे ऐसे ही गांव के बारे में जो अपनी अजीबो गरीब कारणों से विश्व भर में फेमस है। कारन भी ऐसे की हैरान रह जाएंगे आप। इन जगहों की खासियत है की, लोग यहां सडको पर नहीं चलते। तो किसी गांव का अपना अलग ही सूरज है। क्यों सुन कर हुए ना आप भी हैरान। हम आपको दिखाएंगे ऐसे ही कुछ गांव की तशवीर। 

ये अजीब घटना ,चोरी के मोबाइल,पर्स,जुटे लेकर थाने पहुची भैंस 
- इस गांव में सभी को आता है कुंग-फु 


 
चीन के एक गांव तिआंझु के बारे में । यहां के लोगों के हुनर की वजह से दुनियाभर में इसे चर्चा मिल रही है। इस गांव के लोगों से मिलने के लिए टूरिस्ट दूर-दूर से आते हैं। इस गांव में लोग अपनी जरूरत की चीज़े खुद ही तैयार करते हैं। 
'मिस्टर एशिया' का ख़िताब जीत इस वाटर टैंकर ड्राइवर ने  
-इस गांव में सबसे ज्यादा बारिश होती है 


 
मेघालय का अर्थ है बादलों का घर। यहां पर मजदूर अक्सर सड़कों पर बांस और केले के पत्ते से बने छातों को अपने शरीर के ऊपर डालकर निकलते हैं। जो ज्यादा बारिश के लिए जाना जाता है।यहां पर मजदूर अक्सर सड़कों पर बांस और केले के पत्ते से बने छातों को अपने शरीर के ऊपर डालकर निकलते हैं। 

-ये है एक किडनी वाला गांव 


 
इस गांव में कर कोई है सिर्फ एक किडनी के भरोसे है।नेपाल मेें होकसे नाम का यह गांव इसलिए मशहूूर है क्योंकि इस गांव में हर इंसान एक किडनी के सहारे है।इसी बात पर इस गांव का नाम अब 'किडनी वैली' पड़ गया है। 

-इस गांव अपना ही अलग सूरज है 


 
विगानेला इटली का एक छोटा सा गांव है, जो मिलान की एक गहरी घाटी के नीचे स्‍िथत है।  ये गांव इतनी गहराई में बसा हुआ है कि घाटियों से घिरा होने के कारण यहां सर्दियों के तीन महीने तक सूरज की रोशनी बिल्‍कुल भी नहीं पहुंचती। इस कारण
कुछ लोकल इंजीनियर्स और आर्किटेक्‍ट्स ने मिलकर एक बड़ा सा आइना बनाया है, जिससे रिफ्लेक्‍ट होकर धूप की किरणें इस गांव में पहुंच जाती हैं और पूूरा गांव रोशन हो जाता है।
 
-ये है बिना दरवाज़े का गांव 


 
भारत के महाराष्ट्र में शनि सिंगनापुर नाम के इस गांव में किसी भी घर में एक भी दरवाजा नही है। यह गांव पूरे देश में अपने अनोखे घरों के लिए जाना जाता है। यहां लोगों को चोरी की चिंता भी नहीं है। लोगों का मानना है कि शनि महाराज ही उनके घरों की रक्षा करते हैं। शनि महाराज के प्रकोप के चलते यहां कोई चोर फटकता तक नहीं।
 
 -ये है नीला गांव 
 
जुज़कार नाम का यह गांव स्पेन में स्थित है।यहां पर हर किसी के घर का रंग नीला है। 2011 में सोनी पिक्‍चर्स की ओर से एक थ्रीडी फिल्‍म के लिए यहां 12 युवाओं ने अपने घरों को नीले रंग से नहला दिया। उसके बाद धीरे-धीरे सभी ने अपने घरों को भी नीला कर दिया।

-इस में रहते है बौने लोग 
 
चीन के सीच्वान राज्य में एक ऐसा गावं हैं जहां के लगभग आधे निवासियों का क़द, लोगों के अवसत क़द की तुलना में बहुत कम है। इस गांव में रहने वाले 80 में से 36 लोगों के कद तीन फीट दस इंच से लेकर दो फीट एक इंच के बीच है। 
 
-इस गांव में सड़क ही नही 
 
नीदरलैंड का गिएथूर्न एक बहुत ही प्यारा सा गांव है। जो पानी में बसा हुआ है और यहां एक भी सड़क नहीं है। गांव में न गाड़ी दिखेगी न बाइक, लेकिन इस गांव की खूबसूरती देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं।  
 
 RBI में निकली वेकैंसी , अप्लाई करे 

'SMILE' इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनजमेंट हमदाबाद की पहल

गुड़गांव के इस स्कूल में 10वीं-12वीं के अलावा सरे क्लासेस की छुट्टी 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.