चाय वाली चाची के नाम से क्यों फेमस है ये महिला

Samachar Jagat | Tuesday, 16 May 2017 03:54:15 PM
Why is the name of tea aunt why is this women?

इन्टरनेट डेस्क। अक्सर हम सुनते रहते कि व्यक्ति कई सालों तक पत्थर, कांच आदि खाकर भी जिंदा है। लेकिन कभी आपने यह सुना है कि कोई व्यक्ति केवल चाय पीकर भी जीवित रह सकता हैं। वो भी एक या दो महीने नहीं पूरे 30 साल तक। यह झूठ नहीं हकीकत है। 

बिहार के हाजीपुर में रहने वाली एक महिला जो पिछले 30 सालों से केवलचाय पर जिंदा है। आप इसे भगवान का चमत्कार कहें या कुछ और लेकिन इस महिला ने अपने पति की मौत के बाद लगातार 30 साल तक अन्न-जल को हाथ तक नहीं लगाया। केवल चाय पीकर ही अपने आपको जिंदा रखा है। 

हाजीपुर से महज 6 किलोमीटर दूर रामपुर नाम का एक गांव है। यह गांव चाय वाली चाची के नाम से प्रसिद्ध है। आप आस-पास के इलाके में भी अगर महिला के बारे में पूछ लीजिए तो उस महिला को सभी चाय वाली चाची के नाम से जानते है। 

इस महिला का नाम किरण देवी है। पति उपेंद्र सिंह की मौते के बाद किरणी देवी इतनी दुखी हुई कि उनके वियोग में उन्होंने अन्न जल छोड़ दिया। केवल चाय पीकर जीवन गुजारने लगी।

स्थानीय निवासियों का मानना है कि बिना कुछ खाए सालों तक जीवित रहना आसान काम नहीं है। किरण देवी अभी तक जिंदा है, यह किसी चमत्कार से कम नहीं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.