जानिए कौनसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहीं है जैकलीन

Samachar Jagat | Saturday, 05 Nov 2016 01:19:21 PM
What are you going to know Jacqueline world record

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नांडीस वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रही है। जैकलीन फर्नांडीस इन दिनों फिटनेस के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं। जैकलीन एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। रविवार यानी 6 नवंबर को जैकलीन मुंबई में 60 सेकेंड तक प्लैंक पोजिशन में रहने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेंगी।

अपनी इस हरकत पर शर्मिंदा हुई बिपाशा,  किससे मांग रही माफ़ी ! जानें?

इस दौरान उनके साथ लगभग सौ से अधिक महिलाएं भी होंगी। जैकलीन इन दिनों अपनी बॉडी को बहुत टोन किया है, और अपने आप को फिट रखने के लिए काफी मेहनत भी कर रही हैं। लेकिन अब वह फिट रहने का संदेश दुनिया तक पहुंचाएंगी। अपने इस प्रयास के जरिए जैकलीन सभी को स्वस्थ रहने और अच्छा खाने का संदेश देना चाहती हैं। इसके लिए जैकलीन डू यू नाम से एक कैंपेन भी चला रही हैं।

जैकी श्रॉफ की बेटी ने मचाया कहर, वायरल हो रहा कृष्णा का ये बोल्ड Look

जैकलीन का कहना है कि अपनी इस कैंपेन के जरिए वह यंग गल्र्स को आगे बढऩे का और जैसी वह है, उसी रूप में बिना किसी अपराध बोध के खुद को स्वीकारने का कॉन्फडिेंस भी देना चाहती हैं। वहीं वह यंग क्राउड की बिना एक्सरसाइज किए महज डाइटिंग के जरिए दुबले होने की सोच को भी बदलना चाहती हैं।

यें है बॉलीवुड की कुछ यादगार और मोस्ट एक्सपेंसिव wedding

जैकलीन का मानना है कि इस तरह हम अपने शरीर को पोषण नहीं देते जो बाद में बीमारियों की वजह बनता है और एक उम्र के बाद लुक्स या फैशन नहीं, सेहत ही इंसान का साथ देती है। जैकलीन अगले साल मैराथन में भी हिस्सा लेना चाहती हैं और इसके लिए वह पूरी तैयारी कर रही हैं।

  बॉलीवुड की इन जोड़ियों ने सगाई तो की, मगर नहीं बंध पाए सात फेरों के बंधन में

विशाल ने प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया : सना



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.