छी.... यही बोलेंगे आप भी , अगर ये देखेंगे तो 

Samachar Jagat | Thursday, 10 Nov 2016 02:41:18 PM
TOILET CAFE

वैसे तो आप दुनियाभर की अजीबो गरीब बातों से रु-बरु हुए होंगे। कई ऐसी जगह गए होंगे जो अजीब सी हो। और अगर रेस्ट्रॉन्ट की बात करे तो वो तो ऐसी जगह होती है जहा सब जाना पसंद करते है। अपने दुनियाभर के रेस्ट्रॉन्ट देखे होंगे ,अलग अलग थीम पर बने। लेकिन क्या इस हद्द तक भी कोई सोच सकता है।  और अपने रेस्ट्रॉन्ट या कैफ़े को ऐसा बना सकता है। 

चाउमिन नूडल्स का भोग चढ़ता है इस काली मंदिर में 

लेकिन अब हम जो आपको बताने जा रहे है वो टॉयलेट थीम पर बनी है यानि इस कैफ़े नाम ही है 'टॉयलेट कैफ़े' . लेकिन  इतना ही काफी नहीं है, इस टॉयलेट नाम के कैफ़े में खाना भी टॉयलेट जैसे बने प्लेटो में सर्व किये जाते है।  यह रेस्टोरेंट इंडोनेशिया के सेमरांग में स्थित है। कमाल की बात तो ये है कि रेस्टोरेंट की यह थीम किसी फन के लिए नहीं, बल्कि एक खास मुहिम को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

इस कैफे के मालिक 'बुडी लाकसोनो का कहना है कि वह अपने समाज की खातिर ऐसा कर रहे हैं। लाकसोनो एक डॉक्टर भी हैं। वह चाहते हैं कि उनकी इस मुहिम से इंडोनेशिया में लोगों का ध्यान साफ टॉयलेट्स की ओर जाए। बुडी की शिकायत है कि देश में लगभग ढाई करोड़ घरों में अब भी टॉयलेट नहीं हैं। सफाई की यह कमी लोगों को बीमार रखती है और देश को पीछे ले जाती है।

चाउमिन नूडल्स का भोग चढ़ता है इस काली मंदिर में 

भारत और इंडोनेशिया जैसे तीसरी दुनिया के देशों में टॉयलेट की अनुपलब्धता एक बड़ी समस्या है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक 2014 में इंडोनेशिया में लगभग साढ़े छह करोड़ लोग खुले में शौच जा रहे थे। मुस्लिम बहुल ये देश इस थीम्ड कैफे को बिलकुल पसंद नहीं करता। उनके हिसाब से यह कैफे इस्लामिक लॉ के खिलाफ है। हालांकि की बुडी इस कैफे की सफाई और खाने की गुणवत्ता का खास ध्यान रखते हैं।

READ MORE :

जाने! टीनएज लव की यह अनजान बातें....

बचपन की दोस्ती समय के साथ और मजबूत हो जाती है

कुछ ऐसे तैयार करें हर महीने अपना 'ब्यूटी बकेट लिस्ट'



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.