इस शख्स की है 39 पत्नियां और 94 बच्चे!

Samachar Jagat | Wednesday, 26 Apr 2017 11:52:30 AM
This man has 39 wives and 94 children!

इन्टरनेट डेस्क। आज के समय में हर कोई छोटे परिवार में रहना पंसद करता है। छोटे परिवार में किसी प्रकार की रोक टोक नहीं होती है। 

ऐसे में मिजोरम के गांव का यह परिवार संयुक्त परिवार की अवधारणा का सबसे बड़ा उदाहरण है। इस परिवार के मुखिया की 39 पत्नियां, 94 बच्चे, 14 पुत्र -वधु, 33 पोते और एक पर पोता है।

इस परिवार में कुल मिलाकर 181 सदस्य हैं जो एक ही घर की चार मंजिला इमारत में एक साथ रहते है। 

इस घर के सभी लोग 100 कमरों के मकान में रहते है। लेकिन आपको यह सोच कर आश्चर्य होना स्वाभाविक है कि इतने परिवार को कैसे संचालित किया जा सकता है।

खासकर जब खाना खाने खिलाने की बात हो। इस परिवार में रहने वाले लोगों के बीच किसी प्रकार का विवाद और झगड़ा नहीं होता है।

परिवार के मुखिया का कहना है कि एक समय उन्होंने 10 महिलाओं के साथ शादी की थी। वह अभी भी शादी करने के लिए तैयार है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.