आपके हनीमून को ओर भी रोमंटिक बना देगें ये Destination

Samachar Jagat | Wednesday, 15 Mar 2017 02:16:13 PM
These Destination will make your honeymoon even romantic

हनीमून के लिए एक अच्छी जगह सर्च और फाइनल करना हर कपल के लिए एक बड़ा टास्क है। जगहों के बारे में ज्यादा ज्ञान ना होने पर हनीमून के लिए जगह फाइनल करते समय कई सारी परेशानियां सामने आती है। कुछ कपल्स टूर एंड ट्रैवल्स की शरण लेते है तो कुछ अपने फेवरेट और रोमंटिक डेस्टिनेशन को हनीमून का हिस्सा बनाते है।

लेकिन आज हम आपकी ये मुश्किल दूर करनें वाले है। जी हां हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है जो कि हनीमून के लिए काफी पसंद की जा रही है। ये ना सिर्फ आपकी जेब पर भारी पड़ेगी बल्कि आपके लिए एक मीठी यादों का भी हिस्सा बनेगी। तो चलिए एक नजर डालते है इन जगहों पर।

ये हैं यूरोप के 5 प्रमुख पर्यटन स्थल

गोवा- गोवा हनीमून के लिए एक बेहतर विकल्प है। यहां के बीच आपको एक अलग ही माहौल में नजर आएगें। बेहद खूबसूरत जगह है गोवा। पुर्तगालियों के समय के बने बंगलों में जहां आप नाइट स्टे कर सकते है वहीं यहां पर रोमांस का मजा लेना एक अलग ही अनुभव होगा।

लद्दाख- रोमांच के साथ रोमांस पसंद करनें वाले कपल्स के लिए इससे बेहतर जगह नहीं हो सकती। पहाड़ों पर चढ़नें का मजा और ठंड के बीच का पहाडी जीवन। यहां का एडवेंचर ओर रोमांस वाला माहौल आपके लिए परफेक्ट हो सकता है।

ऑली(उत्तराखंड)- बर्फीला स्वर्ग कहा जाने वाला ऑली हनीमून के लिए एक खूबसूरत जगह है।  अपनी सुंदरता के कारण इसे बर्फ का कटोरा भी कहा जाता है। शानदार मौसम वाली यह जगह, उत्तराखंड की जान है। यूं तो गर्मियों में आपको यहां फूल मिलेगें। पर सर्दियो में यहां आकर आपको बर्फ पर खेले जाने वाले हर खेल के साथ अच्छी स्नोफॉल का मजा ले सकते है। इसकी यहीं खासियत आपके हनीमून का मजा दोगुना कर देंगी।

वास्तुकला का अनूठा उदाहरण है ये मकबरा

पुड्डुचेरी- अगर आप पुड्डुचेरी पहुंच जाते है तो समझिए कि आप पेरिस से भी बेहतर जगह आ गए। प्योर फ्रेंच स्टाइल में पड्डुचेरी आपका इंतजार कर रहा है। यहां फ्रेंच कॉलोनी, शानदार बीच, मार्केट सबकुछ इस जगह को एक अलग ही खूबसूरती में पेश करते है।

रणथंबौर- प्रकृति की गोद में हनीमून का मजा लेना आपके लिए एक अलग अनुभव हो सकता है। जी हां हम बात कर रहे है रणथंबौर नेशनल पार्क की। यहां आप बाघों को निहार सकते है तो अनगिनत प्रजाति की पक्षियों से भी मिल सकेंगे। प्रकृति की गोद में हनीमून का मजा ही अलग होता।

खजुराहो की पहचान हैं कामुकता को प्रदर्शित करती यहां की मूर्तियां

अंडमान और निकोबार द्दीप समूह- शानदार हनीमून के लिए इससे बेहतर जगह शायद ही हो। एक तरफ प्रवाल रीफ तो दूसरी तरफ शानदार जंगल। एक तरफ घनघोर बारिश तो दूसरी तरफ आपको समुंद्र का शांत माहौल मिलेगा। यहां आपको किसी विदेशी आईलैंड से कम फील नहीं आएगा।

अलेप्पी- शांत रोमांस के लिए अलेप्पी से बेहतर जगह नहीं है। यहां मन को शांति मिलने वाली शांति मिलेगी। यहां का प्राकृतिक मनोरंगम दृश्य आपको एक अलग ही अहसास देंगे। जहां के सूर्यग्रहण को देखनें का अपना ही अलग मजा है।

जैसलमेर- जैसलमेर राजस्थान का वो शहर है जहां पर मोहब्बत हवाओं में रेत की तरह बिखरी है। यहां की खूली हवाएं दूर तक बिखरा रेगिस्तान और उसमें आपका हनीमून यादगार बन सकता है।

(Source - Google)

भारत के अलावा इन देशों में भी लोग जमकर खेलते हैं होली

मथुरा के इन दो गांवों की होली रहती है विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र

इन जगहों पर रहने के लिए लोगों को मिलते हैं पैसे



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.