इन 101 भारतीय अरबपतियो ने बनाई Forbes की सूचि में अपनी जगह

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Mar 2017 02:36:42 PM
These 101 Indian billionaires made their place in the list of Forbes

न्यूयॉर्क। अरबपतियों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में चौथे नंबर पर आ गया है। भारत में 100 से अधिक अरबपति हैं और इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी सबसे शीर्ष पर हैं। फोर्ब्स पत्रिका की यहां जारी नई सूची में यह जानकारी दी गई है।

फोर्ब्स की ‘‘दुनिया के अरबपति’’ 2017 में कुल 2,043 अरबपति शामिल हैं, जिनकी कुल संपत्ति 7,670 अरब डालर होने का अनुमान है। एक साल पहले के मुकाबले इन अरबपतियों की संपत्ति में 18 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि हुई है।

जानिए! प्रकृति का नायाब उदाहरण पेश करनें वाले इन भारतीय अभ्यारण्य के बारे में

फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार भारत में 101 अरबपति हैं। पहली बार भारत में अरबपतियों की संख्या ने 100 का आंकड़ा पार किया है। मुकेश अंबानी इस सूची में सबसे ऊपर हैं। अमेरिका में सबसे अधिक 565 अरबपति हैं। एक साल पहले अमेरिका में अरबपतियों की संख्या 540 थी। चीन में 319, जर्मनी में 114 और भारत 101 अरबपतियों के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गया।

दुनिया के अरबपतियों की सूची में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स लगातार चौथे साल सबसे शीर्ष पर हैं। पिछले 23 सालों के दौरान 18 साल वह दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति रहे हैं। गेट्स की संपत्ति 86 अरब डालर है, पिछले साल उनकी संपत्ति 75 अरब डालर थी। उनके बाद बर्कशायर हैथवे के प्रमुख वारेन बफे का स्थान है। उनकी संपत्ति 75.6 अरब डालर आंकी गई है।

आखिर ऐसा क्या था इस Song में, जिसके कारण 63 सालों तक इस पर लगा रहा बैन!

अमेजॉन के जेफ बेजोस ने अपनी संपत्ति में 27.6 अरब डालर जोड़े हैं और वह 72.8 अरब डालर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गये। उन्होंने पहली बार दुनिया के शीर्ष तीन में स्थान बनाया है। इससे पहले वह पांचवें नंबर पर थे। अमेरिका के राष्ट्रपति दुनिया के अरबपतियों की सूची में 544वें स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 3.5 अरब डालर आंकी गई है।

अरबपतियों की सूची में केवल चार महिला भारतीय शामिल हैं। इनमें सबसे उपर सावित्री जिंदल का स्थान है। 5.2 अरब डालर की संपत्ति के साथ वह अरबपतियों की सूची में 303वें स्थान पर हैं। गोदरेज समूह की स्मिता कृष्णा गोदरेज 814वें स्थान पर और बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ 973वें स्थान पर हैं। यूएसवी इंडिया की चेयरपसüन लीना तिवारी अरबपतियों की सूची में 1,030 वें स्थान पर रहीं।

बॉडी के इन दो बिंदुओं को दबानें से जोड़ो के दर्द और पीठ दर्द में मिलेगी तुरंत राहत 

इनके अलावा विप्रो के अजीम प्रेमजी 72वें, अदाणी समूह के संस्थापक गौतम अदाणी 250वें, बजाज समूह के चेयरमैन राहुल बजाज 544वें, निवेशक राकेश झुनझुनवाला 939वें, इनफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायणमूतिü 1161वें, डाबर के चेयरमैन एमिरिटस विवेक चंद बमüन 1,290वें, इनफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकनी 1,290वें, वॉकहार्ट के चेयरमैन हबिल खुराकीवाला 1,567वें, महिन्द्रा समूह के प्रमुख आनंद महिन्द्रा 1,567वें, प्रापटीü क्षेत्र की प्रमुख हस्ती निरंजन और सुरेन्द्र हीरानंदानी 1,678वें और यस बैंक के प्रमुख राणा कपूर 1,795वें स्थान पर हैं।

दुनिया के इन अजीबोगरीब lucky charms के बारे में जानकर दंग रह जाएगें आप

हवा में तैयार हो रहा है आलू का उन्नत बीज



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.