एशियाई शेरों के रखरखाव का तौर तरीका सीख लौटा विशेष दल

Samachar Jagat | Wednesday, 17 May 2017 11:14:24 AM
special teams way back Learning as the fallen sanctuary maintenance of Asiatic Lions

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कुनो अभ्यारण्य का 60 सदस्यीय विशेष दल गुजरात के गिर अभ्यारण्य में एशियाई शेरों के रखरखाव और उनके तौर तरीकों से परिचित होकर लौट आया है। अब यह दल उच्चतम न्यायालय को इस बारे में जानकारी देगा। कुनो के आधिकारिक सूत्रों ने बताया की पिछले दो दशक से एशियाई शेरो (सिंघों) के लिए देश में दूसरा घर बना कुनो अभ्यारण में इनका इंतजार लंबा होता गया है।

लेकिन, सुप्रीम कोर्ट के द्वारा देश के नामचीनी वैज्ञानिकों एवं आला अधिकारियों के बनाए गए विशेष जांच दल (एक्सपर्ट कमेटी) के पांच माह पूर्व कुनो अभ्यारण्य के दो दिन के दौरे और उसके बाद यहां की तैयारी से पूर्ण संतुष्टि के बाद 60 सदस्य के दल को इस हफ्ते दो चरण में गिर गुजरात बुलाया गया।जहां उनके रहने, शिकार के तरीके, रात की ट्रेकिंग और उनके परिवार के साथ रहने सहित अन्य जानकारी दल के अधिकारी व कर्मचारियों को दी गई। अब विशेष जांच दल उच्चतम न्यायालय को यह जानकारी देगा।

सुंदरबन के विकास की योजनाएं शुरू

कोलकाता। सुंदरबन के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए ममता बनर्जी सरकार की ओर से मंजूर किए गए 300 करोड़ रुपए की धनराशि की सहायता से कई परियोजनाएं शुरू की हैं। योजनाओं में ईंट की पक्की सडक़ों, पुल-पुलियों के निर्माण, मैंग्रोव वृक्षारोपण और कृषि तथा मत्स्य पालन गतिविधियों को बढ़ाने की योजना शामिल हैं। इन योजनाओं को लागू करने का उद्देश्य बुनियादी ढांचे में सुधार लाने और साथ ही कौशल विकास कार्यक्रम प्रदान करके स्थानीय लोगों की आजीविका का प्रबंध करना है। अधिकारी सडक़ों के निर्माण के साथ-साथ स्थानीय निवासियों के लिए कौशल विकास के जरिए आजीविका में सुधार करने के प्रयास कर रहे हैं। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.