पुराने पियानो ने बदल दी किस्मत, निकला 4 करोड़ का सोना 

Samachar Jagat | Monday, 24 Apr 2017 11:48:25 AM
Old Piano changed luck, turned out to be 4 million gold

इन्टरनेट डेस्क। एक पुराने पियानों के अंदर से करीब चार करोड़ रूपए के सोने के सिक्के निकले है। मगर जिस कपल ने 33 वर्ष तक इस पियोनो का अपने पास रखा। उसको इस खजाने में से कुछ भी नहीं मिलेगा।  

इस दंपति ने अपने बच्चों के लिए खरीदा था। साथ ही इस पियानो को 2016 में श्रॉपशायर के बिशप कैसल कम्युनिटी स्कूल को दान दे दिया था। 

स्कूल ने पियानो ट्यूनर मार्टिन इसमें आ रही परेशानी को सही करने के लिए बुलाया था। मार्टिन इन्स्ट्रूमेंट की सफाई कर रहे थे, तभी उन्हें की-बोर्ड के अंदर से सोने के ढेर सारे सिक्के मिले।

जिसकी सूचना वर्तमान मालिक को दी गई। अब यह खजना वर्तमान मालिक और पियानो ट्यूनर मार्टिन बैकहाउस में बांटा जाएगा। 

बताया जा रहा है कि ब्रिटिश म्यूजियम भी इन सोने के सिक्कों पर अपना दावा जताएगा। पियानो के अंदर के 913 सोने के सिक्के निकले हैं, जो साल 1847 से 1915 के बीच के बताए जा रहे हैं।

सिक्कों को इस तरह से कपड़ों में सिला गया था बाद में इसे पियानो के की-बोर्ड के नीचे इस तरह से रखा गया था कि पियानो अभी तक बजने की स्थिति में था। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.