जानिए आज के इतिहास के बारे में

Samachar Jagat | Sunday, 30 Oct 2016 08:23:28 AM
Learn about the history of today

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 30 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं।

1611 - गुस्टॉफ द्वितीय एडोल्फ 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बना।
1883 - महान चिंतक तथा समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन।
1909 - मशहूर वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा का जन्म।
1922 - बेनिटो मुसोलिनी ने इटली में सरकार बनाई।
1930 - तुर्की तथा यूनान ने मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किये।
1945 - भारत संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1956- भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ खुला।
1960 - ब्रिटेन में पहली बार सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट की गई।
1963 - अफ्रीकी देश मोरक्को तथा अल्जीरिया ने युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
1975 - स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने सत्ता संभाली।
1980 - मध्य अमेरिकी देशों होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने सीमा विवाद हल किया।
1990 - लोकप्रिय अभिनेता विनोद मेहरा की मौत
1994 - बाल्कन देश मेसिडोनिया के संसदीय चुनाव में वामपंथी गठबंधन की जीत।
2008 - गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में कम से कम 18 धमाके हुए जिनमें 81 से अधिक व्यक्तियों की मौत गई और 400 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
2013 - तेलंगाना के महबूबनगर में बस में आग लगने से 44 लोगों की मौत।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.