जानिए कैसे अब 72 रूपए में पूरा होगा ‘अपने घर’ का सपना

Samachar Jagat | Thursday, 20 Apr 2017 10:50:55 AM
Know how now will be completed in 72 rupees 'dream of your house'

इन्टरनेट डेस्क। आज के समय में किसी के लिए भी अपना मकान खरीदना एक सपना ही होता है। अगर आपको पता चले कि आज के वक्त में भी आपको मात्र 72 रूपए में मकान आपको हो जाएगा। तो आपको जरूर ऐसा लगेगा कि कोई आपके साथ मजाक कर रहा है।

लेकिन यह सच है कि इटली के गांग, सिसिली केरेगा लिगर, पिडमांट और लेके नी मार्सी इलाकों में सिर्फ 72 रूपए में घर मिल रहें है। लेकिन फिर भी इन घरों को खरीदने के लिए कोई नहीं आ रहा है। इसका कारण है कि वहां के लोग इन जगहों को भूतिया मानते है। 

आपको बताना चाहेंगे कि इन शहरों की पहचान भुतहा शहर के रूप में होती है। इसके अलावा यह भी माना जा रहा है कि यहां रहने वालों को किसी भी प्रकार का रोजगार मिलता है। यहां अक्सर नेचुरल डिजास्टर आते रहते हैं और लोगों का अपहरण आदि भी आम बात है। इन्हीं डर से लोग यहां रहना नहीं पसंद कर रहें है। इसी के चलते इतने सस्ते ऑफर के बावजूद कोई भी इन घरों का खरीददार नहीं मिल पा रहा हैं।

इटली के मेयर ने इन घरो के लिए यह घोषणा कर रखी है कि ये घर मात्र 72 रूपए  में दिये जाएंगे। इसके साथ ही साथ शर्त यह है कि इन घरोंं के रीयनोवेट करवाने  के लिए 18 लाख रूपए खर्च करने पड़ेगें कयोकि ये घर बहुत पुराने है और इन्हें मरम्मत की सख्त जरूरत है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.