दुनिया की सबसे उम्रदराज इंसान हैं जमैका की वायलेट ब्राउन

Samachar Jagat | Tuesday, 18 Apr 2017 10:26:57 AM
Jamaica base Violet Brown become world oldest person

ड्यूनवेल/जमैका। वायलेट ब्राउन ने अपनी जिंदगी का ज्यादातर समय पश्चिमी जमैका के अपने घर के पास गन्ना काटते हुए बिताया है। वह नियमित चर्च जाती हैं और पोर्क सूअर का मांस और चिकन खाने से बचती हैं। उन्होंने पिछले महीने ही अपना 117वां जन्मदिन मनाया है।

इटली की इमा मोरानो की मौत के बाद वह सबसे ज्यादा जीने वाली व्यक्ति मानी जा रही हैं। उनका जन्म 29 नवंबर 1899 को हुआ था। 
ब्राउन ने एपी को बताया कि वह अचंभित हैं लेकिन इतने लंबे समय तक जीने के लिए आभारी हैं। 

उन्होंने कहा, भगवान ने मुझे यही दिया है इसलिए मुझे लंबा जीवन स्वीकार करना है। जेरोनटोलॉजी रिसर्च ग्रुप दुनिया के सबसे बूढ़े लोगों पर शोध करने वाला स्वयंसेवी शोधकतार्ओं का एक नेटवर्क है। इस नेटवर्क के मुताबिक विश्वसनीय जन्म दस्तावेज के साथ बा्रउन दुनिया की सबसे बूढ़ी इंसान मानी है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.