3,000 पाउंड में नीलाम हुए हिटलर की पत्नी के निकर

Samachar Jagat | Tuesday, 08 Nov 2016 03:59:40 PM
Hitler wife shorts auction in 3000 pounds

लंदन। नाजी तानाशाह एडॉल्फ हिटलर की पत्नी इवा ब्राउन के नीले निकरों का जोड़ा ब्रिटेन में एक नीलामी में 3,000 पाउंड में बिका। नीलामी में जितनी कीमत का अनुमान लगाया गया था यह उससे सात गुना ज्यादा में बिके हैं।

यह संग्रह जिसमें सोने की रत्नजडि़त अंगूठी, चांदी का आईना लगा बक्सा और चांदी का एक अन्य बक्सा जिसमें अभी भी ब्राउन की लाल लिपस्टिक रखी है, उसे ब्रिटेन के एक निजी संग्रहकर्ता ने खरीदा है।

इस रियल लाइफ रॅपन्जेल ने 18 साल से अपने बाल नहीं काटे

वोरसेस्टरशायर के मालवर्न के फिलीप सेरेल नीलामी घर में नीलामी के लिए रखे गए संग्रह की इन कुछ वस्तुओं की नीलामी को लेकर अनुमान था कि वे लगभग 400 पाउंड में बिकेंगी लेकिन ये 2,900 पाउंड में बिकी।

कार्तिक पूर्णिमा पर होगा कुदरत का यह करिश्मा, 70 साल बाद दिखेगा सबसे बड़ा चंद्रमा

नीलामी घर ने बताया कि निकरों पर लेस और रिबन लगी हुई है और इन पर ब्राउन के नाम के पहले अक्षरों के कसीदे किए गए हैं। बीबीसी न्यूज के मुताबिक सोने की अंगूठी में दुधिया पत्थर के इर्दगिर्द छह मानिक जड़े हैं, वह 1,250 पाउंड में बिकी, जबकि चांदी का लिपस्टिक केस जिस पर ‘ईबी’ लिखा है वह 360 पाउंड में बिका। ब्राउन और हिटलर की कुछ तस्वीरें 100 पाउंड में बिकी।

क्या आप जानते है कि शादी के पहले साल एक लड़की क्या सोचती हैं?

Read more:

जाने! प्रेगनेंसी के अलावा और किन कारणों से रूकते है पीरियड्स

सिंगल होना भी है काफी स्पेशल....



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.