सुपरस्टार राजकुमार को उनके 88वें जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर किया याद..

Samachar Jagat | Monday, 24 Apr 2017 09:19:00 AM
google doodle honours rajkumar

डेस्क। सुपरस्टार राजकुमार के आज 88वें जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर उनको याद किया है। गूगल ने अपने डूडल में राजकुमार को एक मूवी थियेटर के बड़े से पर्दे पर दिखाया है। भारतीय सिनेमा की जानी-मानी हस्ती, कन्नड़ अभिनेता और गायक राजकुमार इस दुनिया में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनका जन्म 24 अप्रैल 1929 को कर्नाटक में हुआ। 

1954 में अपनी पहली फिल्म से लेकर 2000 में आखिरी फिल्म तक के सफर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 1983 में पद्म भूषण से नवाजे गए इस महान कलाकार ने 3 राष्ट्रीय पुरस्कार सहित दादा साहब फाल्के और अन्य सिनेमा के सारे प्रतिष्ठित अवार्ड अपने नाम किये हैं। उन्हें 3 में से एक नेशनल अवार्ड उनकी गायकी के लिए मिला था। 

गौरतलब है कि 2 अप्रैल 2006 को 77 साल की उम्र में वो अपने चाहने वालों को छोड़ कर चले गए। अपनी कलाकारी से लोगों का दिल जीतने वाले राजकुमार की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई थी।  



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.