1.यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा व्यापारिक एवं औद्योगिक क्षेत्र कौन-सा है?
उत्तर : बर्मिंघम
2. मौसम संबंधी ज्ञान में प्रेक्षक गुब्बारों के भरने में किस गैस का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर : हीलियम
3. 1857 ई. के विद्रोह का बिहार में 15 जुलाई, 1857 से 20 जनवरी, 1858 तक कहां केन्द्र था?
उत्तर : जगदीशपुर
4. केन्द्रीय शुष्क भूमि अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है?
उत्तर : जोधपुर
5. पर्यावरण-अनुकूल उपभोक्ता उत्पादों को चिन्हित करने के लिए सरकार ने क्या आरम्भ किया है?
उत्तर : इकोमार्क
6. टी.वी. पर मूक-बधिरों के लिए साप्ताहिक समाचार बुलेटिन का प्रसारण कब प्रारंभ किया गया?
उत्तर : 15 अक्टूबर, 1987 ई.
7. शुष्कता को सहन कर सकने वाली प्राकृतिक वनस्पति क्या कहलाती है?
उत्तर : जीरोफाइट
8. पटना में 1857 के विद्रोह का स्थानीय नेता कौन था?
उत्तर : अब्दुल बारी
9. उष्णकटिबंधीय संस्थान कहां स्थित है?
उत्तर : जबलपुर
10. देवदार किस वनस्पति वर्ग का वृक्ष है?
उत्तर : जिम्नोस्पर्म वर्ग
11. भारत का राष्ट्रगान क्या है?
उत्तर : जन-गण-मन
12. न्यूटन ने किस पुस्तक में ‘गुरु त्वाकर्षण के नियम’ का उल्लेख किया है?
उत्तर : प्रिंसीपिया
13. दंतिदुर्ग ने अपनी राजधानी कहां बनाई?
उत्तर : मान्यखेत
14. भारत का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है?
उत्तर : राष्ट्रपति
15. जब सीमान्त आगम शून्य होता है, तो मांग की लोच कितनी होगी?
उत्तर : इकाई के बराबर