एक लड़की जिसके मरने के 500 साल बाद भी मौजूद बाल और स्किन

Samachar Jagat | Monday, 15 May 2017 05:08:24 PM
A girl whose hair and skin is present even 500 years of dying

इन्टरनेट डेस्क। यह दुनिया कई अनसुलझे रहस्यों से भरी हुई है। जिनके राज खोलना नामुमकिन है। ऐसा ही एक रहस्य है एक लडक़ी का शव। जिसके बारे में सुनकर किस को विश्वास नहीं हुआ।

सूत्रों के अनुसार साल 1999 में वैज्ञानिकों को अर्जेटीना के एक ज्वालामुखी के ढेर से 15 वर्षीय एक लडक़ी का मृत शरीर मिला था। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह शव 500 सालों पुराना है। 

दरअसल वैज्ञानिकों ने उस लडक़ी के शव वहां से निकाला तो उसको देखकर ऐसा लग रहा था कि उसकी मौत कुछ समय पहले ही हुई हो। तापमान काफी कम होने की वजह से लडक़ी का शरीर, उसके बाल और उसकी स्किन सब नॉर्मल थे। 

वैज्ञानिक तब चौंक गये जब जांच के दौरान लडक़ी के शरीर में खून मिला। इतना ही नहीं लडक़ी के खून में बैक्टीरिया भी पाए गए। सभी अचंभित रह गए कि आखिर 500 साल बाद भी शरीर में टीबी के बैक्टीरिया कैसे जिंदा रह सकते हैं।

शोधकर्ताओं ने माना कि इससे पहले किसी भी ममी में इस तरह के बैक्टीरिया नहीं पाए गए थे। उस लडक़ी की बॉडी सालों बाद भी इतनी अच्छी स्थिति में थी कि उसके बालों में जूएं भी मौजूद है। यह ममी कई राज अनसुलझे राज खोल सकती हैं। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.