15 अप्रैल : आज का इतिहास

Samachar Jagat | Saturday, 15 Apr 2017 10:06:58 AM
15 April History

नई दिल्ली। अमेरिका में बधिर बच्चों के लिए पहला स्कूल खोला गया। आज ही के दिन बाल गंगाधर तिलक ने राजगढ़ किले में शिवाजी उत्सव का उद्घाटन किया। इसके अलावा भी भारतीय एवं विश्व इतिहास में आज के दिन बहुत कुछ हुआ, आइए एक नजर डालते हैं आज की प्रमुख घटनाओं पर.....

1469 - सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक का जन्म हुआ।

1689 - फ्रांस ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1817 - अमेरिका में पहला स्कूल बधिर बच्चों के लिए खोला गया।

1895 - बाल गंगाधर तिलक ने राजगढ़ किले में शिवाजी उत्सव का उद्घाटन किया।

1923 - डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए इन्सुलिन बाजार में उपलब्ध हुआ।

1927 - स्विट्जरलैंड और तत्कालीन सोवियत संघ राजनयिक संबंध बनाने पर सहमत हुए।

1966 - चित्रकार नंदलाल बोस का निधन ।

1994 - वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन की स्थापना के बाद 123 देशों ने इसके समझौते पर हस्ताक्षर किए।

2002 - चीन का विमान दक्षिण कोरिया में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, 128 मरे।

2012 - पाकिस्तान की एक जेल पर हमले के बाद 400 आतंकवादी फरार हुए।

2013 - इराक में बम विस्फोट से 33 मरे, 163 घायल।

2013 - निकोलस मदुरो वेनेजुएला के राष्ट्रपति बने।- एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.