आपको बताते है ऐसे 12 देश जिनके पास नहीं अपनी सेना

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Feb 2017 01:19:48 PM
12 countries do not have to tell you who army

हर देश के पास अपनी अपनी सेनाएं होती है और सेना के बूते ही हर देश की सीमा सुरक्षीत होती है। लेकिन कई देश ऐसे भी है जिनके पास अपनी सेना नहीं है। लेकिन वो देश बिना किसी सेना के बड़ी अच्छी तरह से चल रहे हैं। और दुनिया में ऐसे भी कई देश है जिन्होने सुरक्षा के लिए सेना से अधिक पुलिस पर भरोसा जताया हैं। हम आपको दिखाते है वो 12 देश जिनके पास नहीं है अपनी सेना

1- कोस्ता रीका
1948 में हुए गृह युद्ध के बाद यहां सेना को हटा दिया गया। क्षेत्रफल के हिसाब से यह देश काफी छोटा है, जिसके पास अपनी सेना नहीं है। कोस्ता रीका का निकारागुआ के साथ सीमा विवाद कई सालों से चल रहा है लेकिन इसके बावजूद यहां किसी तरह की सेना नहीं हैं।

2- पनामा
1990 में सेना का प्रावधान खत्म कर दिया गया था। लेकिन यहां एक छोटी सिक्योरिटी फोर्स है जो इसकी आंतरिक एवं सीमा सुरक्षा देखती है।

3- हाइती
दर्जनों बार यहां सैन्य शासन रहा। यही वजह है कि वर्ष 1995 में यहां सेना का प्रावधान खत्म कर दिया गया।

4- समोआ
समोआ 1962 में न्यूजीलैंड की गुलामी से आजाद हुआ। आजादी के 54 साल के बाद भी इस देश के पास सैन्यबल नही है। इस देश का छेत्रफल 2842 किलोमीटर तक फैला हुआ है।

5- सोलोमन आइलैंड
सोलोमन आइलैंड 1893 तक ब्रिटेन के संरक्षण में था। यहां जातिय संघर्ष और अपराधिक मामलो के चलते विवाद बढ़ता चला गया। और यहां कभी किसी सेना का निर्माण नहीं किया गया। न्यूजीलैण्ड को बीच में कूदकर माहौल शांत करना पड़ा।

6-अण्डोरा
यह देश टैक्स बचाने वाले देश में स्वर्ग माना जाता है। यहां की खास बात ये है कि जो भी शख्स पुलिस फोर्स में भर्ती होना चाहता है उसके पास खुद का हथियार होना चाहिए। अण्डोरा कुल 467.6 वर्ग किलोमीटर की हद में है।

7-ग्रेनाडा
1983 से कोई सेना नहीं हैं। जबकी ग्रेनाडा एक बार अमरीका जैसे शक्तिशाली देश का हमला झेल चूका है। हमले के बाद ग्रेनाडा लोकतांत्रिक देश बन गया। इस देश की सारी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के सुपुर्द है। यह देश 348.5 वर्ग किलोमीटर लंबा है।

8-मार्शल आइलैंड
मार्शल आइलैंड के पास भी अपनी सैन्य ताकत नहीं हैं। लेकिन इसे आज भी अमेरिका का ही हिस्सा माना जाता है। इस देश पर हमला करना मतलब सीधे अमेरिका पर हमला करना हैं। यह देश 181.4 वर्ग किलोमीटर लम्बा हैं।

9-वैटिकन सिटी
वैटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है और यहां किसी तरह की कोई आर्मी नहीं हैं।

10- मोनाको
इस देश में सत्रहंवी सदी से ही किसी तरह की कोई सेना नहीं हैं। इसकी सुरक्षा फ्रांस देखता हैं।

11- डॉमिनिका
1981 से ही इस देश में किसी तरह की कोई आर्मी नहीं हैं। इस देश में पुलिस आंतरिक मामलों और सुरक्षा देखती है। ज्यादातर कैरेबियन देशों की सुरक्षा का जिम्मा रीजनल सिक्योरिटी सिस्टम नामक संस्था का हैं।

12- नॉरू
नॉरू सबसे छोटे देशों में शुमार किया जाता है। और यहां पर भी सेना नहीं हैं जरूरत पड़ने पर ऑस्ट्रेलिया इस देश की मदद करने के साथ सुरक्षा के साजो­-सामान भी मुहैया कराता हैं। इसका क्षेत्रफल महज 21.10 वर्ग किलोमीटर ही हैं।

 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.