राजनांदगांव में युवक को गोली मारी

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 04:11:06 AM
Young man shot in Rajnandgaon

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के व्यस्ततम इंदिरा नगर चौक में आज शाम एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते दो हमलावरों ने गोली चला दी। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रैफर कर दिया गया। 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नंदई चौक निवासी 35 वर्षीय घनश्याम पिता रामनाथ विश्वकर्मा अपने दोस्त के साथ बाइक से पेशी के लिए कोर्ट गया हुआ था। वहां से वापस आते समय दूसरी बाइक से गोलू मारवाड़ी के साथ पीछे बैठकर आए मुंकू नेपाली ने उस पर गोली चला दी। इससे घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली मार कर मुंकू और गोलू भाग निकले। पुलिस दोनों को तलाश रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के तार पुरानी रंजिश से जुड़े हैं। घनश्याम और मुंकू के बीच में पिछले कुछ सालों से विवाद चल रहा था। जुलाई 2015 में शहर के जमातपारा में जिम से आ रहे मुंकू नेपाली पर घनश्याम ने अपने मित्रों के साथ मिलकर गोली दागी थी। उसके बाद से दोनों के बीच में रंजिश थी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.