आप विधायक ने जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश की दिल्ली भाजपा

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 02:29:37 AM
You tried the illegal occupation of land in Delhi BJP MLA

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा ने आज आरोप लगाया कि छठ पूजा के पहले बाहरी दिल्ली के किराड़ी इलाके में शांति व्यवस्था में खलल डालने के आरोप में गिरफ्तार आप विधायक रितुराज गोविंद वहां ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने दावा किया कि विधायक और आप कार्यकर्ता किराड़ी विवाद के लिए जिम्मेदार हैं। 
उन्होंने एक बयान में बताया कि अतीत में भी रितुराज इलाके में भूमि माफिया से जुड़े विवादों में संलिप्त रहे हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.