UP में योगी राजः उत्तर प्रदेश के कई शहरों में चिकन-मटन व्यापारी हड़ताल पर

Samachar Jagat | Sunday, 26 Mar 2017 10:21:51 AM
Yogi Raj in UP: Chicken-Mutton Traders strike in many cities of the state

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आते ही कई अवैध कार्यों पर लगाम लगना शुरू हो गया है। इन अवैध कार्यों में बूचड़खानों के साथ ही अवैध मीट शाॅप पर कड़ी कार्रवाई हुई है।

इसके विरोध में लखनऊ के मीट व्यापारी हड़ताल पर चले गए और शहर में मटन और चिकन की तकरीबन 5,000 दुकानें बंद कर दी गईं। लखनऊ के कई मशहूर नॉनवेज रेस्तरां के मालिकों ने एकजुटता दिखाते हुए अपनी दुकानें बंद रखीं। 

सरकार की ओर से कहा गया है कि ये दुकाने बिना लाइसेंस के चल रही थीं। मीट मुर्गा व्यापार कल्याण समिति ने रविवार से पूरे राज्य में हड़ताल का ऐलान किया है।

व्यापारियों का कहना है कि हड़ताल सरकार की कार्रवाई के विरोध में हैं क्योंकि अवैध बूचड़खानों को बंद करने की बात कहकर छोटे दुकानदारों के रोजगार को चोट पहुंचाई जा रही है।

नोएडा और गाजियाबाद में भी सड़कों के किनारे लगी चिकन और मटन की दुकानें रातोंरात गायब हो गई हैं। लखनऊ मुर्गा मंडी समिति के सदस्य रिजवान सिद्दीकी ने बताया कि शनिवार से सभी व्यापारी हड़ताल पर हैं।

हालांकि शुक्रवार से ही मांस की लगभग 80 फीसदी दुकाने बंद थी। वहीं सूबे में मांस की ब्रिकी बंद होने से सब्जियों के दाम में तगड़ा उछाल आया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.