योगी आदित्यनाथ आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम होंगे शामिल

Samachar Jagat | Sunday, 19 Mar 2017 09:32:20 AM
Yogi Adityanath will take oath as chief minister, PM will join

नई दिल्ली। योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह  दोपहर 2.15 बजे लखनऊ स्थित कांशीराम स्मृति उपवन में होगा।

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री होंगे। सूत्रों की माने तो योगी के साथ 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में बीजेपी के चौथे और 21वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मौजूद रहेंगे। इसके अलावा बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राजग सरकारों के उपमुख्यमंत्रियों, केन्द्रीय मंत्रियों, बीजेपी शीर्ष नेतृत्व के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत का न्यौता भेजा गया है।

सीएम बनने से पहले ही योगी आदित्यनाथ एक्शन में आ गए हैं, डीजीपी और मुख्य सचिव के साथ बैठक में उन्होंने कहा है कि जीत के जश्न के दौरान किसी भी तरह का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, साथ ही उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर भी चर्चा की है।

संभावित कैबिनेट और राज्य मंत्री

डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, स्वामी प्रसाद मौर्या, बृजेश पाठक, आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल टंडन, एसपी सिंह बघेल, रवि शर्मा, वाराणसी के नीलकंठ तिवारी, सुरेश राणा, फागू सिंह चौहान, आरके सिंह पटेल के नाम प्रमुख है।

12 राज्यमंत्री भी शपथ लेंगे। इनमें श्रीकांत शर्मा, अवतार सिंह भड़ाना, सिद्धार्थनाथ सिंह, धर्म पाल सिंह, फतेहबहादुर सिंह, वीरेंद्र सिंह सिरोही, रमापति शास्त्री व राजेंद्र सिंह के नाम लगभग तय हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.