वोट डाल बोले आदित्यनाथ, UP में BJP लहर

Samachar Jagat | Saturday, 04 Mar 2017 10:19:51 AM
Yogi Adityanath votes claims wave for BJP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सात जिलों की 49 सीटों के लिए शनिवार सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी है। मतदान करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायरब्रांड नेता और गोरखपुर लोकसभा सीट से सांसद महंत आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी की लहर होने का दावा किया है।

आदित्यनाथ ने वोट डालने के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के पक्ष में लहर बनी हुई है। विकास, राष्ट्रीयवाद और सुरक्षा उनकी पार्टी के प्रमुख मुद्दे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर राज्य में तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, यह सच है कि रमजान और ईद केसमय चौबीस घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाती है लेकिन होली और दिवाली में बिजली में कटौती की जाती है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि 2012 की तुलना में इस बार मत प्रतिशत अधिक रहेगा। गौरतलब है कि 2012 में गोरखपुर विधानसभा सीट पर 52 फीसदी मतदान हुआ था।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.