'योगी सरकार' में किस मंत्री को मिला कौनसा विभाग, पढ़ें- विस्तृत ख़बर...

Samachar Jagat | Wednesday, 22 Mar 2017 05:15:11 PM
Yogi Adityanath Government Ministers sworn oath in UP

यूपी के नए नवेले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बुधवार को श्रेष्ठ मुहूर्त के हिसाब से अपने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया। योगी आदित्यनाथ ने अपने पास कुल 37 विभाग अपने पास रखे हैं।

मुख्यमंत्री के पास रहेंगे ये विभाग:

गृह, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अर्थ एवं संख्या, भूतत्व एवं खनिकर्म, बाढ़ नियंत्रण, कर निबंधन, कारागार, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सर्तकता, नियुक्ति, कार्मिक, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त,नियोजन, राज्य सम्पत्ति, नगर भूमि, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, राष्ट्रीय एकीकरण, अवस्थापना, समन्वय, भाषा,वाह्य सहायतित परियोजना, अभाव, सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबंधन, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, बाट माप आदि विभाग अपने पास रखे हैं. 

उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी सौपी गई है। वहीं दूसरे उप मुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा को संसदीय कार्य मंत्री और उच्‍च शिक्षा मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण विभाग दिया गया है। मायावति से टक्कर लेकर चर्चाओं में आई स्‍वाति सिंह को महिला कल्‍याण मंत्रालय राज्यमंत्री बनाया गया है। 

पढ़ें किस मंत्री को मिला कौनसा विभाग:

कैबिनेट मंत्री:

क्र. संख्या नाम विभाग
01. योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री
02. केशव प्रसाद मौर्य लोक निर्माण
03. दिनेश शर्मा उच्च शिक्षा विभाग
04.  चेतन चौहान खेल मंत्रालय
05. स्वामी प्रसाद मौर्य श्रम एंव सेवा योजना, नगरिय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग
06. सिद्धार्थ नाथ सिंह स्वास्थ्य विभाग
07. सुरेश खन्ना संसदीय कार्य, नगर विकास, शहरी समग्र विकास
08. आशुतोष टंडन प्रारम्भिक शिक्षा विभाग
09. रिता बहुगुणा जोशी परीवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण, पर्यटन विभाग, महिला कल्याण
10. दारा सिंह चौहान वन एवं पर्यावरण, उद्यान,जन्तु उद्यान 
11. धर्म पाल सिंह सिंचाई, सिंचाई(यांत्रिकी)
12. सत्यदेव पचैरी  खादी, ग्रामोद्योग, रेशम, वस्त्रोद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निर्यात प्रोत्साहन
13. रमापति शास्त्री समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
14. जय प्रकाश सिंह आबकारी, मद्यनिषेध 
15. ओम प्रकाश राजभर पिछड़ा वर्ग कल्याण, विकलांग जन विकास
16. बृजेश पाठक विधि एवं न्याय, अतिरिक्त उर्जा स्रोत, राजनैतिक पेंशन
17. श्रीकांत शर्मा ऊर्जा विभाग
18. राजेन्द्र प्रताप सिंह ग्रामीण अभियंत्रण सेवा
19 मुकुट बिहरी वर्मा सहकारिता विभाग
20. नंद कुमार नंदी स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन नागरिक उड्डयन विभाग
21. सतीश महाना औद्योगिक विकास विभाग
22. राजेश अग्रवाल वित्त विभाग

 

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

क्र. संख्या नाम विभाग
01. अनुपमा जैसवाल बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, राजस्व (एमओएस), वित्त (एमओएस)
02. सुरेश राणा गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, औद्योगिक विकास (एमओएस)
03. उपेन्द्र तिवारी जल सम्पूर्ति, भूमि विकास एवं जल संसाधन, परती भूमि विकास, वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्यान, सहकारिता (एमओएस)
04. डॉ. महेन्द्र सिंह ग्रामीण विकास, समग्र ग्राम विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (एमओएस)
05. अनिल राजभर सैनिक कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण, होमगार्डस, प्रांतीय रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा
06. स्वतंत्रदेव सिंह परिवहन, प्रोटोकॉल, ऊर्जा (एमओएस)
07. स्वाति सिंह एनआरआई, बाढ़ नियंत्रण कृषि निर्यात, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग (एमओएस)
08. भूपेन्द्र सिंह चौधरी पंचायती राज, लोक निर्माण (एमओएस)
09. धर्म सिंह सैनी आयुष, अभाव सहायता एवं पुनर्वास

 

राज्यमंत्री:

क्र. संख्या नाम विभाग
01. गुलाबो देवी समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
02. मोहसिन रज़ा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, मुस्लिम वक्फ, हज
03. गिरीश यादव नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुनर्वास
04. बलदेव ओलाख अल्पसंख्यक कल्याण, सिंचाई, सिंचाई (यांत्रिक)
     
05. जय प्रकाश निषाद पशुधन एवं मत्स्य, राज्य सम्पत्ति, नगर भूमि (3) अर्चना पांडेय- खनन, आबकारी, मद्यनिषेध
06. मन्नु कोरी श्रम सेवा योजना
07. जय कुमार सिंह जैकी कारागार, लोक सेवा प्रबंधन
08. सुरेश पासी आवास, व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विभाग
09. अतुल गर्ग खाद्य-रसद, नागरिक आपूर्ति, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, बाट माप, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
10. संदीप सिंह बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक, चिकित्सा शिक्षा
11. नीलकंठ तिवारी विधि-न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण
12. रणवेन्द्र प्रताप सिंह कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान

 

मेहमानों को भी दिया तोहफा:

बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए स्‍वामी प्रसाद मौर्य को योगी सरकार में सहकारिता मंत्री बनाया गया है तो वहीं कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाली रीता बहुगुणा जोशी को माध्‍यमिक शिक्षा मंत्री बनाया गया है। 

इससे पूर्व योगी आदित्यनाथ दिल्ली में आकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह से मिलकर विभागों के मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर चर्चा की थी। 

इस ख़बर में अपडेट जारी है ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ते रहिए samacharjagat.com 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.