रेसलर साक्षी मलिक ने हरियाणा सरकार पर साधा निशाना

Samachar Jagat | Sunday, 05 Mar 2017 11:45:38 AM
Wrestler sakshi malik took a dig at , Haryana gorvement

रियो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली महिला रेसलर साक्षी मलिक हरियाणा सरकार से नाराज है। साक्षी ने शनिवार को ट्वीट के जरिए सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की और उसके बाद ट्विटर पर चर्चाएं तेज हो गईं।

ट्वीट में साक्षी ने कहा है, ‘मेडल का वादा मैंने पूरा किया, हरियाणा सरकार अपना वादा कब पूरा करेगी। साथ ही उसने सवाल किया कि मेरे पदक जीतने के बाद हरियाणा सरकार की ओर से की गईं सारी घोषणाएं क्या सिर्फ मीडिया के लिए थी?

रेसलर ने इस ट्वीट में सीएमओ ऑफिस, खेल मंत्री अनिल विज और केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल को टैग किया है।

साक्षी के ट्वीट से जहां खेल जगत में हलचल मच गई है वहीं, अपनी स्पोर्ट्स पॉलिसी को सबसे बेहतरीन बताने वाली हरियाणा सरकार पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रदेश का खेल विभाग दावा करता रहा है कि खिलाड़ियों सबसे बढ़िया सुविधाएं हरियाणा में मिल रही हैं।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.