दुनिया की सबसे ज्यादा वजनी महिला की मुंबई में हुई सर्जरी

Samachar Jagat | Thursday, 09 Mar 2017 03:12:31 PM
World Worst Woman Surgery in Mumbai

मुंबई। दुनिया की सबसे ज्यादा वजनी 500 किलोग्राम की महिला इमान अहमद की यहां एक अस्पताल में सर्जरी की गयी। उसे गत महीने इलाज के लिए मिस्र से यहां लाया गया था। सैफी अस्पताल ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि चिकित्सकों के एक दल ने सात मार्च को वजन कम करने के लिए इमान का लैप्रोस्कोपिक स्लीव गैस्ट्रिकटोमी किया।

36 वर्षीय इमान को अभी तरल भोजन दिया जा रहा है। अस्पताल ने कहा कि उनका इलाज कर रही मेडिकल टीम उनसे जुड़ी हर बीमारी का इलाज करने और जल्द से जल्द उनके मिस्र वापस जाने तक उन्हें फिट करने की कोशिश करेगी।

इमान को विशेष चार्टर्ड विमान से मुंबई लाया गया था। यहां आने से पहले वह गत 25 वर्षों से अपने घर से बाहर नहीं निकली थी। उनकी इस यात्रा के लिए विशेष रूप से एक बेड बनवाया गया था। अभी इमान की शहर के बेरिएट्रिक सर्जन मुफ्फजल लकड़ावाला और उनकी टीम के नेतृत्व में देखरेख की जा रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.