बाल अपराध के खिलाफ जमा होंगे विश्व नेता

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2016 12:30:07 PM
World leaders will be credited against juvenile delinquency

नई दिल्ली। दुनिया भर में बच्चों के अधिकारों को एक अभियान का रूप देने के लिए राजधानी दिल्ली में कुछ नोबेल पुरस्कार विजेताओं समेत नैतिक नेतृत्व करने वाली मशहूर हस्तियों का एक सम्मेलन 10 और 11 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।

बाल अधिकारों की लड़ाई लडऩे वाले मशहूर समाजसेवक तथा नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने आज कहा कि बच्चों के हकों की लड़ाई को एक वैश्विक अभियान का रूप देने के लिए यहां राष्ट्रपति भवन में ‘लॉरिएट्स  एंड लीडर्स फोर चिल्ड्रेन’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दस दिसंबर को इस अभियान की शुरुआत की जाएगी और हर वर्ष अलग-अलग देशों में इसका आयोजन किया जाएगा। 

सत्यार्थी ने कहा कि इस अभियान को चलाने के लिए दुनिया के 30 नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने सहमति दे दी है जिनमें से 14 विजेता इसमें शामिल होने के लिए भारत आ रहे हैं। इसके अलावा इस अभियान में 150 और गणमान्य लोग शामिल होंगे जिनमें विभिन्न देशों के पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री, विश्वविद्यालयों के पूर्व कुलपति आदि शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर को युवा अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसमें ‘10 करोड़ के लिए 10 करोड़’ का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा। इसके तहत दुनिया के तमाम कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढऩे वाले 10 करोड़ छात्रों को जोड़ा जाएगा जो अलग-अलग देशों के 10 करोड़ आजादी से वंचित बच्चों को जोडऩे का काम करेंगे और उनकी हकों की लड़ाई लड़ेंगे।

सत्यार्थी ने कहा कि बच्चों के अधिकारों से जुड़ी समस्याएं वैश्विक हैं इसलिए इसके खिलाफ अभियान को भी वैश्विक स्तर पर चलाने की जरूरत है तभी दुनिया को इस अभिशाप से मुक्ति मिल सकती है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.