हाजी अली दरगाह के लिए निकली भूमाता ब्रिगेड की टोली, तृप्ति देसाई भी साथ

Samachar Jagat | Saturday, 03 Dec 2016 12:51:51 PM
Women rights activist Trupti Desai to enter Haji Ali Dargah today

पुणे। भूमाता ब्रिगेड की नेता तृप्ति देसाई आज महिलाओं की एक टोली के साथ मुंबई के हाजी अली दरगाह में प्रवेश करने की कोशिश करेंगी। तृप्ति ने इसे महिला के समानता वाला करार देते हुए उम्मीद जताई है कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि दरगाह में विरोध हो सकता है।

निवेशकों को लगा फटका, 312 करोड़ लेकर 78 कंपनियां फुर्र

देसाई आज सुबह से ही इस मुद्दे पर सक्रिय हैं और मीडिया को उन्होंने बयान भी दिया है। तृप्ति देसाई दस बजे के करीब पुणे से मुंबई के लिए महिला टीम के साथ रवाना हुई हैं। इससे पहले उन्होंने आज सुबह  कहा था कि हम लोग आज हाजी अली दरगाह में प्रवेश करेंगे। यह महिलाओं की एक ऐतिहासिक जीत है।

JIO ने PM का ऐसे किया इस्तेमाल, लगेगा 500 रुपए का फाइन!

तृप्ति देसाई ने उम्मीद जताई है कि उन्हें दरगाह में प्रवेश में कोई दिक्कत नहीं होगी। तृप्ति देसाई के साथ मुंबई के लिए रवाना होने वालों में भूमाता ब्रिगेड की दूसरी महिला सदस्य हैं। गौरतलब है कि हाजी अली दरगाह में महिलाओं के प्रवेश का एक वर्ग विरोध कर रहा है। हालांकि, अदालत ने आदेश दिया है कि वहां महिलाएं भी जा सकती हैं।

खेल जगत के 5 बड़े हादसों ने दुनिया को हिलाया

भोपाल गैस हादसे की 32वीं बरसी: आज भी जेहन में दर्द, आंखों में गुस्सा

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.